भारत-पाकिस्तान में होगा घमासान, 19 सितंबर को दिखेगा क्रिकेट का 'असली' रोमांच

ICC के प्लान के मुताबिक एशिया कप में पाकिस्तान से टीम इंडिया की हाई-वोल्टेज टक्कर 19 सितंबर को होगी.

Published date india.com Updated: July 25, 2018 7:53 AM IST
भारत-पाकिस्तान में होगा घमासान, 19 सितंबर को दिखेगा क्रिकेट का 'असली' रोमांच

नई दिल्ली. ICC ने एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया है और साथ ही इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि कब दो चिर-प्रतिद्वंदी यानी कि भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से क्रिकेट की पिच पर भिड़ते दिखेंगे. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के प्लान के मुताबिक एशिया कप का आयोजन 15 सितंबर से होगा और इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान से टीम इंडिया की हाई-वोल्टेज टक्कर 19 सितंबर को होगी. बता दें कि दोनों मुल्कों के बीच राजनीतिक तनातनी की वजह से अब इनके बीच ज्यादा क्रिकेट मुकाबले देखने को नहीं मिलते. ऐसे में जब कभी ICC के टूर्नामेंट या फिर किसी न्यूट्रल वेन्यू पर मुकाबला होता है तो उसका रोमांच चरम पर होता है. न्यूट्रल वेन्यू UAE में एशिया कप का आयोजन होने से भारत और पाकिस्तान की टक्कर दुबई में होगी.

Highlights

  • 19 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला
  • दुबई में खेला जाएगा मुकाबला
  • एशिया कप में भिड़ेंगे भारत-पाक

एशिया कप में भारत-पाक

भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैम्पियन है. साल 2016 में बांग्लादेश को फाइनल में हराकर उसने एशिया के चैम्पियन का ताज पहना था. वहीं उस साल पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. एशिया कप के इतिहास को भी टटोले तो 1984 से अब तक हुए 13 आयोजनों में कुल 6 बार भारत इसे अपने नाम कर चुका है वहीं पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को अब तक सिर्फ 2 बार ही जीत सका है. साल 2018 में दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन को भी देखें तो भारत जहां साउथ अफ्रीका में जाकर सीरीज जीतने में कामयाब रहा वहीं पाकिस्तान को साल की पहली सीरीज जीत जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ नसीब हुई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत के खिलाफ पाक को एडवांटेज

हालांकि, एशिया कप 2018 के शेड्यूल में भारत के मुकाबले पाकिस्तान को थोड़ा एडवांटेज है. दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का बैक टू बैक दूसरा मुकाबला होगा. अपने चिर-प्रतिद्वन्दी से भिड़ने से एक दिन पहले यानी 18 सितंबर को उसे टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला भी खेलना है. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम 16 सितंबर को टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलने के बाद 2 दिन आराम कर फ्रेश होकर भारत के खिलाफ 19 सितंबर को खेलने उतरेगी.

एशिया कप का शेड्यूल जारी, 6 टीमों के बीच होगी क्रिकेट में बादशाहत की लड़ाई

भारत का चैम्पियन बनना तय!

बता दें कि एशिया कप के इतिहास में ये तीसरी बार है जब टूर्नामेंट का आयोजन UAE में हो रहा है. इससे पहले दो बार यानी कि साल 1984 और 1995 में जब इस टूर्नामेंट का आयोजन UAE में हुआ था तब दोनों ही मौकों में चैम्पियन भारत बना था. एशिया कप का ये पिछला रिकॉर्ड न सिर्फ भारत को टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार बनाता दिख रहा है और उसके चैम्पियन बनने की फुल गारंटी भी दे रहा है.

क्रिकेट और खेल की दूसरी खबरों के लिए क्लिक करें

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.