By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India U 19 Team Beat Afghanistan By 211 Runs Outstanding Performance Of Karthik Tyagi And Yashasvi Jaiswal
U-19 WC 2020: प्रैक्टिस मैच में कार्तिक त्यागी ने ली हैट्रिक, AFG के खिलाफ 211 रन से जीता भारत
कार्तिक त्यागी की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से गत चैंपियन भारत ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप से पूर्व अभ्यास मैच में रविवार को यहां अफगानिस्तान को 211 रन से रौंद दिया.
प्रिटोरिया: कार्तिक त्यागी की हैट्रिक से गत चैंपियन भारत ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप से पूर्व अभ्यास मैच में रविवार को यहां अफगानिस्तान को 211 रन से रौंद दिया. भारत के 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम त्यागी (10 रन पर तीन विकेट), शुभांग हेगड़े (छह रन पर दो विकेट), सुशांत मिश्रा (11 रन पर दो विकेट) और आकाश सिंह (14 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 17 . 5 ओवर में सिर्फ 44 रन पर ढेर हो गई.
पढ़ें:- 4 Day Test’ के बारे में रवि शास्त्री ने दिया ये बड़ा बयान, कहा- बकवास…
अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद इशाक (11) ही दोहरे अंक में पहुंच गए. इससे पहले भारत ने यशस्वी जायसवाल (69) और तिलक वर्मा (55) की पारियों की बदौलत आठ विकेट पर 255 रन बनाए. ये दोनों बल्लेबाज रिटयार्ड आउट हुए. भारत ने पहले ओवर में ही दिव्यांश सक्सेना (00) का विकेट गंवा दिया जिन्हें फजल हक (48 रन पर दो विकेट) ने बोल्ड किया. जायसवाल और वर्मा ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी करके पारी को संवारा.
यशस्वी जायसवाल ने 97 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि वर्मा ने 84 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का जड़ा. इन दोनों के वापस लौटने के बाद कप्तान प्रियम गर्ग (36) और हेगड़े (25) ने भी उपयोगी पारियां खेली.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें