ICC U19 World Cup: विश्वकप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों को मिला मौका

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित हो गई है. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी समेत 15 खिलाड़ियों को मौका मिला है.

Published date india.com Published: December 27, 2025 9:43 PM IST
India U19 World Cup
India U19 World Cup

India U19 World Cup Squad: क्रिकेट प्रेमियों को अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का इंतजार है, लेकिन उससे पहले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. बीसीसीआई ने 27 सितंबर को 15 सदस्यीय भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान किया. इस टीम में सबसे ज्यादा चर्चा 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है. वहीं टीम की कप्तानी एक बार फिर आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है.

15 जनवरी से शुरू होगा भारत का अभियान

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा. यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से शुरू होकर 6 फरवरी तक चलेगा. इसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के साथ अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं. टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगी.

आयुष म्हात्रे बने कप्तान

बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति ने टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को सौंपी है. आयुष हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में भी टीम के कप्तान थे. उनके साथ विहान मल्होत्रा को उप-कप्तान बनाया गया है. हालांकि, आयुष और विहान दोनों कलाई की चोट से जूझ रहे हैं. वर्ल्ड कप से पहले दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल टीम की निगरानी में रखा जाएगा ताकि वे पूरी तरह फिट होकर टूर्नामेंट में उतर सकें.

वैभव सूर्यवंशी पर होंगी  नजरें

इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा उम्मीदें 14 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी से रहेंगी. वैभव ने हाल के टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा माना जा रहा है. वर्ल्ड कप से पहले भारत की अंडर-19 टीम साउथ अफ्रीका में एक वनडे सीरीज भी खेलेगी, जिसमें वैभव सूर्यवंशी कप्तानी करते नजर आ सकते हैं. उनका प्रदर्शन भारत की जीत की राह आसान बना सकता है. भारत अब तक अंडर-19 वर्ल्ड कप पांच बार जीत चुका है, लेकिन पिछली बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था. इस बार टीम का लक्ष्य खिताब वापस जीतना है. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अभिज्ञान कुंडू संभालेंगे. वहीं तेज गेंदबाज देवेंद्रन दीपेश और स्पिनर कनिष्क चौहान जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे. कुल मिलाकर यह युवा टीम संतुलित नजर आ रही है और फैंस को एक बार फिर चैंपियन बनने की उम्मीद है.

U19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ऐरन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलनपटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, देवंद्रन दीपेश, किशन कुमार सिंह और उधव मोहन.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.