अंडर-19 विश्व कप से ठीक पहले साउथ अफ्रीका की धरती पर खेली जा रही चार देशों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शुक्रवार को भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ 66 रन से बड़ी जीत दर्ज की. मैच के हीरो खुद कप्तान प्रियम गर्ग रहे जिन्होंने 110 गेंद पर 103 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई.
पढ़ें:- MS Dhoni की बेटी Ziva ने हिंदी या इंग्लिश नहीं इस भाषा में गाया गाना, सुनकर हैरान हुए लोग बोले…
भारत ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. कप्तान प्रियम गर्ग के शतक के दम पर भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 264/5 रन ठोक दिए. भारत की तरफ से ध्रुव जुरेल ने 65 और तिलक वर्मा ने 42 रन का योगदान दिया.
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान साउथ अफ्रीका की जूनियर टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर महज 198 रन ही बना पाई. गेंदबाजों में सुशांत मिश्रा अहम रहे जिन्होंने 48 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले. रवि बिश्नोई को दो विकेट मिले. कार्तिक त्यागी, अर्थव अनकोलेकर और तिलक वर्मा ने एक एक विकेट चटकाया.
पढ़ें:- कल एक और रिकॉर्ड होगा ‘किंग’ कोहली के नाम! बुमराह-चहल के पास भी इतिहास बनाने का मौका
दक्षिण अफ्रीका के लिये कप्तान ब्रायस पार्सन्स 50 गेंद में 57 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. सीरीज में भारत और साउथ अफ्रीका के अलावा न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे की अंडर-19 टीमें भी हिस्सा ले रही हैं. भारतीय टीम को अब रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान में उतरना है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.