India vs Australia: कप्तान Ajinkya Rahane ने बताया- Ashwin-Jadeja से टीम को कैसे हो रहा फायदा

गुरुवार से टीम इंडिया सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ने उतरेगी. इस मैच से पहले कप्तान रहाणे ने अश्विन और जडेजा की जमकर तारीफ की है.

Published date india.com Published: January 6, 2021 4:03 PM IST
India vs Australia: कप्तान Ajinkya Rahane ने बताया- Ashwin-Jadeja से टीम को कैसे हो रहा फायदा
अजिंक्य रहाणे (बाएं) जडेजा और अश्विन @Twitter

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली (Virat Kohli) की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) अपनी स्पिन जोड़ी से काफी प्रभावित हैं. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की जोड़ी ने मौजूदा टेस्ट सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाने में अहम भूमिका निभाई है. 4 टेस्ट मैच की इस सीरीज के 2 टेस्ट मैच बाकी है. तीसरे टेस्ट मैच से पहले कप्तान रहाणे ने इन दो खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की.

रहाणे ने कहा कि अश्विन लगातार नई-नई चीजें सीखने के लिए आतुर रहते हैं और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी में काफी सुधार आया है. अभी तक खेले 2 टेस्ट मैच में अश्विन सबसे ज्यादा 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इसके अलावा जडेजा पहले टेस्ट मं कंन्कशन और जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण फिट नहीं हो पाए थे. लेकिन मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने अहम मौके कप्तान रहाणे के साथ शतकीय साझेदारी निभा कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने आए रहाणे से जब अश्विन की बॉलिंग पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘वह हमेशा नई चीजें सीखने की कोशिश करते हैं. उनके पास अच्छा कौशल है लेकिन वह हमेशा नई चीजें सीखना चाहते हैं और यही अश्विन को महान बनाता है.’ भारतीय कप्तान ने उम्मीद जताई कि वह बाकी बची सीरीज में भी अपना यह प्रदर्शन जारी रखेंगे.

रहाणे ने जडेजा की बल्लेबाजी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस लेफ्टहैंड ऑलराउंडर खिलाड़ी की बल्लेबाजी से वह खुश हैं और उनकी बैटिंग से टीम को जरूरी संतुलन मिलता है. उन्होंने कहा, ‘एक बल्लेबाज के तौर पर जडेजा में काफी सुधार हुआ है और यह टीम के नजरिए से काफी सकारात्मक पहलू है.’

32 वर्षीय रहाणे ने कहा, ‘जब आपको मालूम होता है कि आपका 7 नंबर का बल्लेबाज भी रन बना सकता है तो आपके लिए प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करना आसान हो जाता है. जाहिर है कि वह फील्डर भी कमाल के हैं और आपने उन्हें बेहतरीन कैच लपकते हुए देखा ही होगा. बता दें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) का तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार से सिडनी क्रिकेट मैदान (SCG) पर खेला जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.