
Abdulkadir
My desire to write grows with writing ... और पढ़ें
आस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट मैदान पर गुरुवार को खेले गए आईसीसी विश्व कप-२०१५ के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को ९५ रनों से हरा दिया। २९ मार्च को मेलबर्न में होने वाले फाइनल में उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीवन स्मिथ (१०५) और एरॉन फिंच (८१) की शानदार पारियों की मदद से ५० ओवरों में छह विकेट पर ३२८ रन बनाए। भारत की ओर से उमेश यादव ने चार विकेट लिए।
जवाब में भारत ने शुरुवात तो अच्छी की मगर लगातार अंतराल पर विकेट खोने की वजह से टीम कभी भी मैच में दम नहीं दिखा सकी। भारत की ओर से कप्ताकान धोनी ने सर्वाधिक ६४ रन बनाए। आज की मैच से तमाम क्रिकेट प्रेमियों को काफी उम्मीदे थी मगर सब पर पानी फिर गया।
आइये देखते है भारत की हार के मुख्य कारण:
टॉस:
किसी भी नॉक-आउट मैच में टॉस की बेहद अहम् भूमिका होती हैं, और सेमी-फाइनल में टॉस हारना भारत को काफी भारी पडा। अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।
शुरुवात में शमी को सर ४ ओवर देना:
इस पूरी टूर्नामेंट में मोहम्मद शामी ही भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे हैं और आज भी वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे जब धोनी ने उनको हटा कर मोहित शर्मा को गेंदबाजी पर ले आये। शायद अगर शामी को उस वक्त एक और ओवर दी गयी होती तो वह फिंच का विकेट ले सकते थे।
गेंदबाजों का रन लुटाना:
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुवात से ही रन लुटाये। विकेट तो वह ले रहे थे मगर रन की रफ़्तार कभी रोक नहीं सके, अंत में मिचल जॉनसन की तेज़ पारी भी भारत को भारी पड़ी।
मिडल आर्डर का असफल होना:
क्रिकेट के कई विशेषज्ञ यही कह रहे थे की सभी भारतीय बल्लेबाजों ने इस विश्वकप में अपनी अपनी पारी खेल ली हैं, सभी ने शतक बनाया हैं. टीम भी हारी नहीं थी एक बुरा दिन जो था वह सेमी-फाइनल में आया। कोई भी बल्लेबाज़ टिका नहीं जिसकी वजह से मैच में भारत बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया।
तीन बाए हाथ के गेंदबाज़:
कंगारुओं ने आज तीन बाए हाथ के तेज़ गेंदबाजों को मैदान में उतारा था, जिनके खिलाफ पिछले तीन महीने से भारतीय बल्लेबाज़ झुझ रहे थे, आज भी वाही हुआ तीनो ही गेंदबाजों ने कोई खराब गेंद नहीं डाली जिसकी वजह से भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना और वह एक के बाद एक आउट होते गए।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.