By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India Vs Australia Juasprit Bumrah Ruled Out Of Fourth Test Against Australia
India vs Australia: टीम इंडिया को बड़ा झटका, Jasprit Bumrah भी चौथे टेस्ट से बाहर
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर हो गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया (Team India Tour of Australia) लगातार चोट से जूझ रही है. एक के बाद एक उसके खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं इस फेहरिस्त में अब भारतीय पेस अटैक के अगुआ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का नाम भी शामिल हो गया है. सिडनी टेस्ट में पिछड़ने के बाद उसे ड्रॉ कराकर राहत की सांस ले रही टीम इंडिया को मंगलवार को तब बड़ा झटका लगा, जब इस तेज गेंदबाज के बाहर होने की खबर सामने आई. बुमराह के पेट की मांसपेशियों में खिंचाव बताया गया है.
भारतीय पेस अटैक के अहम सदस्य बुमराह को यह खिंचाव सिडनी में ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के दौरान ही आया था. जानकारी के मुताबिक बुमराह के स्कैन की रिपोर्ट में खिंचाव का पता चला है और भारतीय टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट की आगामी सीरीज को देखते हुए उनकी चोट के बढ़ने का जोखिम नहीं लेना चाहता.
इस दौर पर टीम इंडिया को पहले ही मोहम्मद शमी (Mohammed Shami), उमेश यादव (Umesh Yadav), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के रूप में 3 बड़े झटके लग चुके हैं. इसके अलावा इशांत शर्मा (Ishant Sharma) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) पहले ही चोटिल होने के कारण इस दौरे का हिस्सा नहीं बना पाए थे.
बुमराह की इस चोट पर जानकारी देते हुए बीसीसीआई सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘सिडनी में फील्डिंग के दौरान इस तेज गेंदबाद की पेट की मांसपेशी में यह खिंचाव आया था. वह ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर रहेंगे लेकिन उनके इंग्लैंड के खिलाफ उपलब्ध रहने की उम्मीद है.’
अब उम्मीद की जा रही है कि दो टेस्ट खेलने वाले मोहम्मद सिराज भारतीय आक्रमण की अगुआई करेंगे और 15 जनवरी से शुरू हो रहे ब्रिसबेन टेस्ट में नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर और टी. नटराजन उनका साथ देंगे.
इनपुट : भाषा
Also Read:
-
RR vs MI: मुंबई के सामने दूसरे बार उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह के सामने कैसा है रिकॉर्ड
-
रविचंद्रन अश्विन ने बताई टेस्ट से अपने संन्यास की वजह, बोले- पर्थ में टीम का फैसला देख हो गया था अहसास
-
'बुमराह को स्लो गेंदबाजी का हुनर मैंने सिखाया', जानिये पाकिस्तान में जन्मे इस बॉलर ने क्या-क्या दावे किये | देखें VIDEO
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें