By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India Vs Australia Kennington Oval London World Cup 2019 Virat Kohli
INDvsAUS: भारत पर भारी रहा है ऑस्ट्रेलिया, लेकिन इस बार रोमांच होगा दोगुना
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप में अब तक कुल 11 मैच खेले गए हैं.
नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला मैच हमेशा से दर्शकों के लिए उत्साह का बड़ा कारण रहा है. अगर मुकाबला वर्ल्ड कप में खेला जा रहा हो तब तो रोमांच दोगुना हो जाता है. लेकिन एक दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम हमेशा भारत पर भारी पड़ी है. इन दोनों टीमों ने वर्ल्ड कप में अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल की. हालांकि इसके बावजूद रोमांच में कोई कमी नहीं आयी. लेकिन इस बार स्थिति अलग होगी. भारतीय टीम काफी संतुलित है. लिहाजा ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनौतीपूर्ण मुकाबला होगा.
वर्ल्ड कप 1983 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार आमने-सामने हुईं थीं. यह मुकाबला नॉटिंघम में खेला गया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने बहुत ही आसानी से जीत लिया. भारत को इस मैच में 162 रन से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इसके ठीक बाद इस वर्ल्ड कप में 20 जून को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 118 रन से हराया. इस टूर्नामेंट में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली जीत थी. इसके बाद वर्ल्ड कप 1987 में भारत ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को हराया. यह मैच दिल्ली में 22 अक्टूबर को खेला गया. यह मैच भारत ने 56 रन से जीत लिया था.
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को वर्ल्डकप में अब तक कुल 8 बार हराया है. भारत ने आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को आखिरी बार वर्ल्ड कप 2011 में हराया था. यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2011 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. इस दौरान टीम ने 50 ओवर में 260 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 47.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं थीं. जबकि युवराज सिंह ने नाबाद 57 रन बनाए थे.
विश्वकप 2019: पोंटिंग ने बताई टीम इंडिया की रणनीति, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा ये प्लान!
अख्तर ने की डिविलियर्स की जमकर आलोचना, कहा- देश को छोड़ पैसे को चुना
गौरतलब है कि इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को देखें तो वह काफी अच्छा खेल रही है. उसने शुरुआत दो मैचों में जीत हासिल की. उसके पास स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज बैट्समैन हैं. जबकि बॉलिंग अटैक भी प्रभावी है. जबकि इसके जवाब में टीम इंडिया भी काफी बैलेंस है. उसके पास रोहित शर्मा और विराट कोहली की ताकत है. वहीं महेन्द्र सिंह धोनी का अनुभव भी है. इसके अलावा बॉलिंग अटैक में देखें तो जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे पेसर हैं और स्पिनर्स भी कमाल के हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें