भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, क्रिकेट विश्व कप २०१५ दुसरा सेमी फाइनल, लाइव क्रिकेट अपडेट: टीम इंडिया ९५ रनों से हारी

इस मैच को जीतने वाली टीम का सामना 29 मार्च को मेलबर्न में होने वाले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगा

Published date india.com Updated: March 26, 2015 4:50 PM IST
India vs Australia Live Score in Hindi, ICC Cricket World Cup 2015 2nd Semi Final: Australia wins the toss, elects to bat

key-players0012532015

४७ ओवर: स्टार्क की ओवर की पहली गेंद पर शमी ने एक रन लिया अगली गेंद पर स्टार्क ने बाउंसर डाला और गेंद यादव के गाल पर लगी, स्टार्क उमेश पर पता नहीं कौनसा बदला ले रहे हैं, पांचवी गेंद पर उन्होंने यादव को क्लीन बोल्ड किया

४६ ओवर: फॉल्कनर ने धीमी रफ़्तार से अपनी गेंदबाजी शुरू की, अश्विन उन्हें पढ़ ही नहीं पाए और क्लीन बोल्ड होगये, अश्विन ने १३ गेंदों में १५ रन बनाए, पांचवी गेंद पर मोहित शर्मा भी क्लीन बोल्ड होगये उन्होंने कोई रन नहीं बनाया

४५ ओवर: स्टार्क की ओवर की तीसरी गेंद पर तेज़ रन चुराने के चक्कर में धोनी रन आउट होगये, उन्होंने ६५ बॉल में ६५ रन बनाए.

४३ ओवर: धोनी ने वाटसन को टारगेट कर दो छक्के जड़े, करोडो लोगो की जान में जान वापस लौटी, ओवर की आखरी गेंद पर एक रन लेकर धोनी ने स्ट्राइक अपने पास रक्खी ओवर में १५ रन आये    २२३-६

४१ ओवर: ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की मगर गेंद हवा में गयी खुशकिस्मत रहे की क्लार्क ने कैच छोड़ दिया, पांचवी गेंद पर जडेजा ने शानदार चौका मारा. ओवर में ८ रन बने. २०४-५

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

४० ओवर: फॉल्कनर की नयी ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने एक रन लिया, अगली गेंद पर जडेजा कुछ नहीं कर पाए, पांचवी गेंद पर भी धोनी ने एक रन लेकर जडेजा को मौक़ा दिया, अगली गेंद पर फिर एक रन आया       १९६-५

३७ ओवर: ओवर की पहली ही गेंद पर रहाने आउट होगये, उन्होंने ६८ गेंदों में ४४ रन बनाए, स्टार्क ने विकेट लिया

३५ ओवर: जॉनसन की अगली ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने एक रन लिया मगर रहाने अपने हाथ नहीं खोल पाए, आखरी गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश मगर स्टार्क ने सीमा रेखा से अन्दर गेंद पकडली     १७०-४

३४ ओवर: ड्रिंक्स ब्रेक के बाद रहाने ने अपने इरादे साफ़ कर दिए पहली ही गेंद पर उन्होंने शानदा चौका जड़ा, चौथी गेंद पर दो रन आये और पांचवी पर एक, ओवर में कुल ८ रन बने    १६५-४

३३ ओवर: जॉनसन ने अपने नए ओवर की शुरुवात की, धोनी पहली गेंद पर रन लेने से चुके मगर दूसरी गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया, तीसरी गेंद उन्होंने वाइड फेकी, अगली गेंद पर रहाने के बल्ले का निरा लगा और गेंद बाउंड्री के बाहर गयी,  ओवर में ७ रन बने       १५७-४

३१ ओवर: हाजेलवुड की पहली ही गेंद पर धोनी क्रिस से बाहर आये और शानदार चौका जड़ा, उसके बाद ओवर में दोनों ही बल्लेबाज़ सिंगल लेने लगे, मगर आखरी गेंद पर धोनी ने और एक चौका मारा,  ओवर में कुल १० रन बने    १४८-४

३० ओवर: क्लार्क ने हरफनमौला खिलाड़ी वाटसन को गेंदबाजी के लिए बुलाया, वाटसन ने सटीक गेंदबाजी जारी राखी औ ओवर में ५ रन दिए    १३८-४

२९ ओवर: क्लार्क फॉल्कनर की जगह गेंदबाजी पर हाजेलवुड को ले आये, उन्होंने धोनी को पूरी ओवर में रन बनाने का कोई मौक़ा नहीं दिया, धोनी ने कोशिश तो काफी की मगर सफल नहीं हो पाए, ओवर में कुल ३ रन आये.   १३३-४

२८ ओवर: मैक्सवेल ने अपनी नए ओवर की शुरुवात की मगर दोनों ही भारतीय बल्लेबाज़ोने उनके खिलाफ आसानी से रन बनाए, ओवर में कुल ५ रान्ही बन पाए

२५ ओवर: फॉल्कनर ने अपने चौथे ओवर की शुरुवात की, धोनी और रहाने दोनों ही संभलकर खेल रहे हैं, ओवर की पांचवी गेंद पर रहाने ने दो रन का शॉट मारा और अगली गेंद पर भी कुछ वैसा ही हुआ.   ११३-४

२३ ओवर: फॉल्कनर की ओवर की पांचवी गेंद पर रैना ने शानदार चौका मारा मगर अगली गेंद को थर्डमैन पर रन बनाने के चक्कर में रैना कीपर के हाथ में आसान कैच दे बैठे     १०८-४

२२ ओवर: मैक्सवेल की दूसरी ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर भारत ने अपने १०० रन पुरे किये, रहाणे और रैना दोनों ही संभलकर खेल रहे हैं, ओवर में कुल ५ रन बने   १०३-३

२१ ओवर: स्टार्क ने सटीक गेंदबाजी की और रहाने को खासा परेशान किया, एक बॉल पर तो ज़बरदस्त अपील भी हु मगर सफलता नहीं मिली, स्टार्क रैना को कोई रन बनाने का मौक़ा नहीं दे रहे थे, ओवर में ३ रन बने    ९८-३

१८ ओवर: जॉनसन ने अपने छठे ओवर में भी सटीक गेंदबाजी की, मगर ओवर की पांचवी गेंद शोर्ट डाली और रोहित शर्माने एक बड़ा छक्का जड़ा, अगली ही गेंद पर जॉनसन ने करारा जवाब देते हुए रोहित को क्लीन बोल्ड किया     ९१-३

१७ ओवर: हाजेलवुड ने अपने नए ओवर की शुरुवात की, दो विकेट गवाने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ संभलकर खेल रहे हैं, हाजेलवुड ने रहाने को थोड़ा परेशान किया, ओवर में केवल २ ही रन आये     ८२-२

१६ ओवर: ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली पुल शॉट मारने के चक्कर में आउट होगये उन्होंने महज़ एक रन ही बनाया ओवर में आगे रहाने ने एक रन बनाया

१५ ओवर: हाजेलवुड ने अपनी धारदार गेंदबाजी जारी रखी और कोहली को हाथ खोलनेका कोई मौक़ा नहीं दिया, ओवर में एक भी रन नहीं बना

१३ ओवर: कप्तान क्लार्क ने हाजेलवुड को गेंदबाजी के लिए बुलाया, और उन्होंने कप्तान को निराश नहीं करते हुए धवन का बहुमूल्य विकेट हासील किया, धवन ने ४१ गेंदों में ४५ रन ठोके

१२ ओवर: फॉल्कनर की पहली दो गेंदों पर धवन ने शानदार स्ट्रेट शॉट खेलकर दो चौके हासील किया, लग रहा हैं की धवन ने फॉल्कनर को टारगेट करने का सोच लिया हैं, ओवर में कुल १३ रन बने    ७३-०

११ ओवर: धवन ने इस ओवर में भी अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और दुसरे गेंद पर दो रन हासिल किये, धवन और जॉनसन के बीच नोक झोक भी हुई, ओवर में ५ रन ही बन सके      ६०-०

१० ओवर: फॉल्कनर ने पहली गेंद नो डाली मगर रोहित शर्मा फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके, दूसरी गेंद पर धवन क्रिस से बाहर निकले मगर कोई फायदा नहीं हुआ मगर उसकी अगली दो गेंदो पर उन्होंने शानदार कवर ड्राइव खेला और सिडनी के मैदान में हज़ारो भारतीय प्रशंसको का चहरा खिला दिया, पांचवी गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का जड़ा   ५५-०

९ ओवर: जॉन्सन ने अराउंड द विकेट से पहली गेंद की और धवन ने पहली गेंद पर दो रन हासील किये, तीसरी गेंद पर दिल्ली के इस जांबाज़ खिलाड़ी ने शानदार चौका जड़ा, ओवर में कुल ६ रन बने     ३९-०

८ ओवर: हाजेलवुड ने नए ओवर की शुरुवात की और शिखर ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया फिर बाद की गेंद पर रोहित ने भी एक रन लेकर धवन को दुबारा स्ट्राइक दी, हाजेलवुड के ओवर में सिर्फ  रन बने     ३३-०

७ ओवर: क्लर्क ने गेंदबाजी में परिवर्तन किया और जानसन को गेंदबाजी पर लाये, उन्होंने दूसरी गेंद रोहित को छोटी की आयर रोहित ने छका जड़ कर करारा जवाब दिया, ओवर में ६ रन आये

५ ओवर: स्टार्क की ओवर की पहली ही गेंद पर धवन ने एक रन लेकर छोर बदला तीसरी गेंद रोहित ने शानदार तरीके से फ्लिक की और तीन रन बटोरे, पांचवी गेंद पर धवन के खिलाफ एक ज़ोरदार अपील हुई मगर अंपायर धर्मसेना ने नोट-आउट दिया इस ओवर में ५ रन आये      २०-०

४ ओवर: शिखर धवन ने हाजेलवुड की ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार चौका जड़ा और अगली ही गेंद पर वह कैच आउट होते होते बचे, ओवर में कुल ६ रन आये    १५-०

३ ओवर: स्टार्क ने अपनी सटीक गेंदबाजी जारी रखी, धवन को परेशान भी किया मगर धवन एक रन लेकर छोर बदलने में कामयाब रहे, ओवर में केवल २ रन आये   ९-०

२ ओवर: हाजेलवुड ने दूसरी ओवर की शुरुवात की और पहली गेंद पर धवन ने अपना खाता खोला, पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा भाग्यशाली रहे की गेंद कीपर के हाथ में नहीं गयी ओवर में कुल ३ रन बने    ७-०

१ ओवर: रोहित शर्मा और शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे, स्टार्क ने सटीक गेंदबाजी की चौथी गेंद पर कैच की अपील हुई मामला तीसरे अंपायर के पास गया मगर तस्वीरों में स्पष्ट ना होने के कारण नॉट आउट दिया गया, पांचवी गेंद पर शर्मा ने शानदार चौका जड़ा         ४-०

भारतीय पारी

५० ओवर: धोनी ने मोहित शर्मा को आखरी ओवर दी पहली दो गेंदों पर तीन रन आये, अगली गेंद पर कोहली ने एक आसान कैच छोड़ा, अगली गेंद में जानसन ने चौका मारा उसकी अगली गेंद पे शानदार छक्का मारा, आखरी गेंद पर एक रन आया    ३२८-७

४९ ओवर: शामी ने पहली गेंद सटीक डाली, कोई रन नहीं बना, अगली गेंद पर एक रन आया और ऑस्ट्रेलिया ने ३०० रन पुरे किये, तीसरी गेंद पर जानसन ने शानदार चौका मारा और उसकी अगली गेंद पर भी चार रन आये, पांचवी भी सीमा पार हुई, ३१३-७

४८ ओवर: मोहित शर्मा की पहली ही गेंद पर वाटसन ने चौका मारा, दूसरी गेंद पर दो रन आये, तीसरी गेंद पर चौका आया, मगर ओवर की पांचवी गेंद पर मोहित ने बदला लिया और वाटसन को आउट किया

४७ ओवर: उमेश यादव के नयी ओवर की दूसरी गेंद पर फॉल्कनर ने चौका जड़ा, मगर तीसरी गेंद पर उमेश ने वापसी की और फॉल्कनर को क्लीन बोल्ड कर दिया, उमेश ने आक्रामकता दिखाते हुए पहली दो गेंदो पर हैडिन को कोई रन बनाने का मौक़ा नहीं दिया मगर आखरी गेंद पर चौका मार कर उन्होंने हिसाब चुकता किया २८८-६

४६ ओवर: जडेजा की ओवर की पहली गेंद पर फॉल्कनर ने शानदार छक्का जड़ा, अगली गेंद पर एक रन आया, अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं आया आखरी गेंद पर एक रन आया    २७९-५

४५ ओवर: कप्तान धोनी ने शमी को गेंदबाजी दी और पहली गेंद पर फॉल्कनर ने एक रन चुराया, वाटसन ने अगली गेंद पर ३ रन लिए, ३ गेंद पर शमी बदकिस्मत रहे की फॉल्कनर के बल्ले का किनारा धोनी के सर के ऊपर से गया और चार रन मिले. ओवर में कुल १३ रन आये    २७१-५

४४ ओवर: अश्विन ने नए ओवर की सटीक शुरुवात की और वाटसन को भांधे रखा, चौथी गेंद में दो रन आये  मगर आखरी गेंद पर वाटसन ने शानदार छका जड़ा, ओवर में ८ रन आये.    २५८-५ 

४३ ओवर: मोहित शर्मा के नए ओवर की पहल्ली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान क्लार्क आउट होगये उनका कैच रोहित ने पकड़ा, क्लार्क की जगह बल्लेबाजी करने फॉल्कनर आये, पहली ४ गेंदों में केवल एक ही रन आया और ओवर में कुल २ रन बने २५०

४१ ओवर: धोनी विश्व कप में अपने सबसे सफल गेंदबाज़ शमी पर ले आये शामी ने क्लार्क को बाउंसर डालकर बैकफुट पर धकेला मगर अगली गेंद पर क्लार्क ने सिंगल लिया, शामी ने अच्छी गेंदबाजी की और ओवर में महज़ २ रन दिए     २४१-४

४० ओवर: जडेजा गेंदबाजी के लिए आये, पहली गेंद पर कप्तान क्लार्क ने एक रन बनाया तो दुसरे पर वाटसन ने, भारत ने अब दबाव बना लिया हैं, और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आसान मौक़ा नहीं दिया. ओवर में महज़ २ रन बने     २३९-४

भाई लोगो आस्था चैनल लगा
लो…वहीं से मन को ताकत मिलेगी

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.