India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट मैच के लिए चोटिल तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) की जगह टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किए गए बाएं हाथ के पेसर टी नटराजन (T Natarajan) ने अपनी तैयारी शुरू कर दिया है. सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच में 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा.
इस समय टीम इंडिया मेलबर्न में रहकर सिडनी टेस्ट की तैयारियों में जुटी हुई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) की एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर की है जिसमें टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर नटराजन (R Sridhar) को कैच लपकने की तैयारी करा रहे हैं.
इस वीडियो में नटराजन को दौड़ते हुए एक बेहतरीन कैच लपकते हुए देखा जा सकता है. नटराजन के इस बेहतरीन प्रयास को टीम के साथी खिलाड़ी उनकी हौसला अफजाई भी कर रहे हैं. बीसीसीआई ने नटराजन को टैग करते हुए वीडियो का कैप्शन लिखा, ‘ टी नटराजन इस दौरे पर मिले मौकों को अच्छे से भुना रहे हैं. ‘
@Natarajan_91 has been grabbing his chances very well on this tour. #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/sThqgZZq1k
— BCCI (@BCCI) January 3, 2021
बीसीसीआई ने शुक्रवार को नटराजन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों में शामिल करने की बात कही. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में उमेश यादव बॉलिंग के दौरान चोटिल (पिंडली में खिंचाव की समस्या) हो गए थे जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था.
उमेश सिडनी और ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले फिट नहीं हो पाएंग इसलिए वह सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट से बाहर हो गए. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सिडनी टेस्ट के लिए सोमवार को मेलबर्न से रवाना होंगी. 4 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. एडिलेड में खेले गए डे नाइट टेस्ट (day-night test) में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से पराजित किया था जबकि दूसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम इंडिया ने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.