ICC Women's T20 World Cup FINAL, Highlights: भारत का सपना तोड़ ऑस्ट्रेलिया 5वीं बार बना वर्ल्ड चैंपियन

भारत पहली बार जबकि ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार फाइनल में प्रवेश किया था.

Written by: Kamlesh Rai
Updated: March 8, 2020, 3:37 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन से हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। वहीं भारत का पहली बार चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया। मेजबान टीम की ओर से रखे गए 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 5 गेंद बाकी रहते 99 रन पर ढेर हो गई।

कुल स्कोर में अभी 2 रन ही जुड़े थे कि तेज गेंदबाज मेगन शट ने बेहतरीन फॉर्म में चल रहीं युवा ओपनर शेफाली वर्मा को विकेटकीपर एलिसा हीली के हाथों कैच कराकर भारत को तगड़ा झटका दिया। शेफाली ने 3 गेंदों पर 2 रन बनाए।

भारत को दूसरा झटका जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में लगा जिन्हें जेस जोनसेन ने कैरी के हाथों कैच कराया। जेमिमा खाता भी नहीं खोल सकीं। अनुभवी ओपनर स्मृति मंधाना का खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा और वह 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें मोनिलक्स ने कैरी के हाथों कैच कराया।

कप्तान हरमनप्रीत से काफी उम्मीदें थींं लेकिन उन्होंने भी निराश किया। हरमनप्रीत को जोनासेन की गेंद पर बाउंड्री के नजदकी गार्डनर ने कैच आउट किया। वेदा कृष्णमूर्ति के रूप में भारत ने अपना पांचवा विकेट गंवाया जिन्हें कीमिंस की गेंद पर जेनासेन ने कैच आउट किया। वेदा 24 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुईं।

दीप्ति शर्मा 33 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें कैरी ने बेथ मूनी के हाथों कैच कराया। शिखा पांडे को मेगन शट ने बेथ मूनी के हाथों लपकवाया। शिखा 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। तानिया भाटिया के कनकश के रूप में उतरीं रिचा घोष बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में शट की गेंद पर निकोला को कैच थमाकर चलती बनीं। रिचा ने 18 गेंदों पर 18 रन बनाए।

राधा यादव को जोनासेन ने मूनी के हाथों कैच करा भारत को नौवां झटका दिया।  राधा एक रन बनाकर आउट हुईं। भारत ने अपना अंतिम विकेट पूनम यादव के रूप में गंवाया जिन्हें शट ने गार्डनर के हाथों कैच कराया। पूनम ने एक रन का योगदान दिया।

————————————————————————————————————————————–

अनुभवी ओपनर बेथ मूनी (नाबाद 78) और एलिसा हीली (75) की अर्धशतकीय पारी के दम पर मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को जारी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत के सामने 185 रन का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर184 रन बनाए। हीली ने 39 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के लगाए जबकि मूनी ने 54 गेंदों पर 10 चौके जड़े।

ऑस्ट्रेलिया ने 15ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए थे। मेजबान टीम ने शुरुआती 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 91 रन जोड़े।

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट ओपनर एलिसा हीली के रूप में गिरा जिन्हें पूनम यादव की गेंद पर वेदा कृष्णमूर्ति ने कैच आउट किया। हीली ने 39 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली। उन्होंने बेथ मूनी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े।  कप्तान मेग लेनिंग 16 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें दीप्ति शर्मा की गेंद पर शिखा पांडे ने कैच आउट किया।

मेजबान टीम का तीसरा विकेट एश्लेघ गार्डनर के रूप में गिरा जिन्हें दीप्ति की गेंद पर विकेटकीपर तानिया भाटिया ने स्टंप आउट किया। गार्डनर ने 3 गेंदों पर 2 रन बनाए। राचेल हेंस कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं और पूनम की गेंद को बाउंड्री की सैर कराने के प्रयास में वो स्टंप पर खेल बैठीं।  हेंस ने 5 गेंदों पर 4 रन बनाए।

इससे पहले 4 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

—————————————————————————————————————————————

भारत पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का फाइनल रविवार को खेलेगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम खिताबी मुकाबले में 4 बार की चैंपियन मेजबान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से पराजित किया था. ऐसे में टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है.

लेग स्पिनर पूनम यादव का खुलासा, बोलीं-जब मेरी गेंद पर छक्का लगा तब हरमनप्रीत कौर मेरे पास आईं और…

भारतीय टीम बिना सेमीफाइनल खेले फाइनल में पहुंची है. बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल नहीं खेला जा सका था. ऐसे में ग्रुप स्टेज पर अपने सभी मैच जीतने वाली भारतीय टीम आसानी से फाइनल का टिकट कटाने में सफल रही. उधर, छठी बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 5 रन से हराया था.

ICC Women’s T20 World Cup 2020, Final: भारतीय प्लेइंग XI में हो सकता है 1 बदलाव

कहां खेला जाना है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसीह महिला टी20 विश्व कप का फाइनल?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी महिला टी20 फाइनल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेला जाएगा.

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच रविवार (08 मार्च 2020) को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा.

कितने बजे होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप फाइनल मैच में टॉस ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टॉस दोपहर 12 बजे होगा.

कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच का सीधा प्रसारण?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबले का प्रसारण स्‍टार स्‍पोट्स नेटवर्क पर होगा. मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग हॉट स्‍टार एप पर देखी जा सकती है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.