By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India Vs Bangladesh 1st Test Mayank Agarwal Scores Double Hundred India Lead By 343 Runs On Day 2
इंदौर टेस्ट: मयंक अग्रवाल ने जड़ा दोहरा शतक, दूसरे दिन भारत का स्कोर 493/6
भारतीय टीम ने दूसरे दिन 6 विकेट के नुकसान पर 493 रन बना लिए हैं।
मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की रिकॉर्ड 243 रन की पारी के बाद रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और उमेश यादव (Umesh Yadav) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन 6 विकेट पर 493 रन बनाकर 343 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन खत्म होने तक जडेजा (60) और यादव (25) नाबाद हैं।
मंयक अग्रवाल का दोहरा शतक: इंदौर टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह से भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक के नाम रहा। उन्होंने रोहित शर्मा और कप्तान कोहली के सस्ते में आउट होने के बाद मयंक ने पहले चेतेश्वर पुजारा (54) के साथ 91 रन और फिर उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (86) के साथ 190 रनों की शानदार साझेदारियां बनाईं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक दर्ज किया और 330 गेंदो पर 28 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 243 रनों की पारी खेली।
अश्विन-जडेजा के लिए चुनौतीपूर्ण होगा डे-नाइट टेस्ट
उमेश-जडेजा की साझेदारी: 108वें ओवर में मयंक अग्रवाल के आउट होने से पहले ही कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने खिलाड़ियों को तेजी से रन बनाने का संकेत दे दिया था। इन दो खिलाड़ियों ने उसी अंदाज में बल्लेबाजी की। जडेजा और उमेश ने मिलकर कुल सात चौके और पांच छक्के लगाए। जडेजा ने 76 गेंदो पर 60 रनों की पारी खेली, वहीं यादव 10 गेंदो पर 25 रन बनाकर नाबाद हैं।
दूसरे दिन टीम इंडिया ने तीनों सेशन पर कब्जा किया। शुरुआत में अबु जायद को मिली सफलता के बाद सभी बांग्लादेशी गेंदबाजों की धुलाई हुई
Also Read:
-
भारत या बांग्लादेश! कहां सस्ता है LPG सिलेंडर, पड़ोसी देश में 12kg की कीमत उड़ा देगी होश
-
भारत या बांग्लादेश! कहां सस्ता है LPG सिलेंडर, पड़ोसी देश में 12kg की कीमत उड़ा देगी होश
-
लाइन पर आया बांग्लादेश! भारत के साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिए बेताब, 3 वनडे और 3 टी20 के लिए ये रहा टीम इंडिया का कार्यक्रम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें