Asian Games 2023: भारतीय मेंस हॉकी टीम की लगातार 5वीं जीत, बांग्लादेश को 12-0 से पीटकर सेमीफाइनल में पहुंची

India vs Bangladesh Asian Games 2023 men's hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में पूल ए के मैच में बांग्लादेश को 12-0 से रौंद दिया और लगातार पांच जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: October 2, 2023, 3:33 PM IST

हांगझोउ: कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम (men’s hockey) ने एशियाई खेलों (Asian Games 2023)में पूल- ए के मैच में बांग्लादेश (India vs Bangladesh) को 12-0 से हराकर पूल में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. भारतीय टीम ने पूल चरण के पांच मैचों में 58 गोल किये और सिर्फ पांच गोल गंवाए.

भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत (दूसरा, चौथा और 32वां मिनट) और मनदीप सिंह ने (18वां, 24वां और 46वां मिनट) तीन तीन गोल दागे । वहीं अभिषेक (41वां और 57वां) ने दो गोल किये जबकि अमित रोहिदास (28वां) , ललित उपाध्याय (23वां), गुरजंत सिंह (56वां) और नीलाकांता शर्मा (47वां) ने एक एक गोल किए.

Asian Games 2023: 100 मीटर के रेस में हुआ जमकर ड्रॉमा, विरोध के बाद ज्योति के मेडल का रंग बदला

इससे पहले भारतीय टीम ने उजबेकिस्तान को 16-0 से, सिंगापुर को 16-1 से, पाकिस्तान को 10-2 से और जापान को 4-2 से हराया था.

अब चार अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल में भारत का सामना पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा. सेमीफाइनल में भारतीय टीम चीन और मलेशिया (China vs Malaysia) के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगी.

(भाषा)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.