टीम इंडिया गुरुवार को जब चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी तो वह जीत की प्रबल दावेदार होगी. लेकिन हाल के वर्षों में बांग्लादेश के प्रदर्शन को देखते हुए उसकी संभावनाओं को खारिज नहीं किया सकता है.
दक्षिण अफ्रीका पर जोरदार जीत के बाद टीम इंडिया का मनोबल सातवें आसमान पर है और उम्मीद की जा रही है कि उस प्रदर्शन को देखते हुए सेमीफाइनल में उसे बांग्लादेश को हराने में कोई खास दिक्कत नहीं आएगी. इस मैच की विजेता टीम 18 जून को फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है.
दोनों टीमों के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरेंः
टीम इंडिया के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस टूर्नामेंट में जोरदार फॉर्म में रहे है. टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा तीन में से दो मैचों में शतकीय भागेदारी कर चुके हैं और बेहतरीन फॉर्म में हैं. भारत तीन में से दो मैचों में 300 से ज्यादा का स्कोर बना चुका है जोकि उसकी बल्लेबाजी की ताकत दिखाता है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाभी 192 के लक्ष्य को उसने महज 2 विकेट खोकर 12 ओवर बाकी रहते ही आसानी से हासिल कर लिया था.
कप्तान विराट कोहली जबर्दस्त फॉर्म में हैं. उसके बाद आने वाले युवराज सिंह, धोनी और हार्दिक पंड्या ने भी शानदार बल्लेबाजी की है. गेंदबाजी में उनके पास भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज और अश्विन और जडेजा जैसे शानदार स्पिन गेंदबाज हैं. पिछले मैच में भारत ने उमेश यादव की जगह अश्विन को उतारा था और कप्तान कोहली ने संकेत दिए हैं कि टीम इंडिया इस मैच में भी बिना किसी बदलाव के साथ खेल सकती है. ऐसे में उमेश की जगह अश्विन के खेलने की संभावनाएं ज्यादा हैं.
वहीं बांग्लादेशी टीम भी वनडे की बेहतरीन टीमों में से एक बनकर उभरी है. उसने जिस अंदाज में ग्रुप मैच में शाकिब और महमदुल्लाह के शतकों की बदौलत न्यूजीलैंड को मात दी, उससे निश्चित तौर पर उसका मनोबल काफी बढ़ा होगा. इसके अलावा उसके पास तमीम इकबाल, मुशफिकुर रहीम और सौम्य सरकार जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी हैं. (भारत vs बांग्लादेशः जानिए आईसीसी टूर्नामेंटों में कौन पड़ा है किस पर भारी)
गेंदबाजी में भी बांग्लादेश के पास मुस्तफिजुर रहीम, कप्तान मशरफे मुर्तजा, तस्किन अहमद, रुबैल हुसैन और शाकिब अल हसन जैसे बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं.
बांग्लादेश ने 2015 में अपनी धरती पर खेली गई वनडे सीरीज में टीम इंडिया को मात दी थी, जिसकी यादें उनके जेहन में ताजा होंगी. हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट के मंच पर बांग्लादेश ने भारत को एकमात्र बार 10 साल पहले 2007 के वर्ल्ड कप में हराया था.
मैच का समयः भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
मैच स्थानः एजबेस्टन, बर्मिंघम
दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारतः विराट कोहली (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, उमेश यादव, युवराज सिंह.
बांग्लादेशः मशरफे मोर्तजा(कप्तान), इमरूल कायेस, महमदुल्लाह, मेहदी हसन, मोसदेक हुसैन, मुशफिकुर रहीम, मुस्तफिजुर रहमान, रूबल हुसैन, सब्बीर रहमान, शफिउल इस्लाम, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, सुंजामुल इस्लाम, तमीम इकबाल, तस्किन अहमद.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.