India vs England, 5th T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर ताबड़तोड़ पारी खेल फैंस का दिल जीत लिया. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 32 रन की आतिशी पारी खेली.
यादव ने अपनी पारी की दूसरी और तीसरी बॉल पर छक्का लगाया. इसके अलावा उन्होंने क्रिस जॉर्डन के दूसरे ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर बैक-टू-बैक चौके भी जड़े.
हालांकि क्रिस जॉर्डन ही उनकी इस शानदार पारी के अंत का कारण बने. 13.2 ओवर में आदिल रशीद की गेंद पर लंबा शॉट खेलने के चक्कर में सूर्यकुमार यादव बाउंड्री लाइन के एक दम करीब कैच आउट हुए.
क्रिस जॉर्डन ने दौड़ते हुए उनकी बॉल को लपका और सीमा के पार पैर पड़ने से पहले ही उसे जेसन रॉय की ओर फेंक दिया. रॉय ने इस आसान कैच को पकड़ा तो जरूर, लेकिन खुद वह जॉर्डन के इस प्रयास को देखकर चौंक गए.
If you blinked & missed this 🤯 catch – check it out again because it was SPECTACULAR!
Rate this catch by Jordan and Roy on a scale of 🔟.#INDvENG pic.twitter.com/BZZdB354rO
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 20, 2021
बता दें कि भारत ने पांचवें टी20 मैच में 2 विकेट खोकर 224 रन बनाए. भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 80, जबकि रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की तरफ से आदिल रशीद और बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट हाथ लगा.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.