India vs England, head to head: भारत को कभी टी20 सीरीज हरा नहीं पाया है इंग्‍लैंड, फिर भी है शानदार रिकॉर्ड, जानें पूरे आंकड़े

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज हो रही है.

Published date india.com Updated: March 12, 2021 6:19 PM IST
India vs England, T20 records, Head to Head
Virat Kohli with Jos Buttler @ Twitter

India vs England, head to head: भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. भारत की कमान  कोहली के हाथों में है. वहीं, अब इंग्‍लैंड को सीमित ओवरों की सीरीज में इयोन मोर्गन के नेतृत्‍व में खेलना है. नए फॉर्मेट में होने वाली इस सीरीज की शुरुआत के साथ ही फैन्‍स के मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर भारत और ब्रिटिश टीम के बीच टी20 में रिकॉर्ड्स कैसा है. आइये हम आपको इस बारे में विस्‍तृत जानकारी देते हैं.

अजेय है भारत

भारतीय फैन्‍स को ये जानकार खुशी जरूर होगी कि इंग्‍लैंड कभी भारत को कोई टी20 सीरीज नहीं हरा पाया है. भारत का रिकॉर्ड सीरीज जीत के मामले में इंग्‍लैंड के सामने अजेय है. हालांकि केवल एक मैच की सीरीज के दौरान इंग्‍लैंड भारत का जरूर मात दे चुका है.

मैच जीत के मामले में दोनों देश हैं बराबर

भारत और इंग्‍लैंड (India vs England T20 Records) के बीच टी20 मुकाबलों में जीत की बात की जाए तो दोनों देश इस मामले में बराबरी पर खड़े हैं. भारत और इंग्‍लैंड दोनों ही एक दूसरे को सात-सात बार हरा चुके हैं. इस सीरीज को जो भी टीम जीतेगी उसका रिकॉर्ड बेहतर होगा.

भारत इंग्‍लैंड सीरीज के रिकॉड्स (India vs England, head to head)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
सीरीज मैचों की संख्‍या परिणाम
भारत का इंग्‍लैंड दौरा 2018 3 भारत की 2-1 से जीत
इंग्‍लैंड का भारत दौरा 2017 3 भारत की 2-1 से जीत
भारत का इंग्‍लैंड दौरा 2014 1 इंग्‍लैंड की जीत
इंग्‍लैंड का भारत दौरा 2012 2 सीरीज 1-1 से ड्रॉ
टी20 वर्ल्‍ड कप 2012 1 भारत की जीत
इंग्‍लैंड का भारत दौरा 2011 1 इंग्‍लैंड की जीत
भारत का इंग्‍लैंड दौरा 2011 1 इंग्‍लैंड की जीत
टी20 वर्ल्‍ड कप 2009 1 इंग्‍लैंड की जीत
टी20 वर्ल्‍ड कप 2007 1 भारत की जीत

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.