By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India Vs England Women 3rd T20i Live Streaming When And Where To Watch Ind W Vs Eng W T20 Final Match On Tv And Mobile
India vs England Women 3rd T20I Live Streaming : कब-कहां देखें भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का फाइनल मुकाबला?
India Women vs England Women LIVE Streaming : भारतीय महिला टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है जहां हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को अंग्रेजों के खिलाफ तीन टी20 मैचों के बाद इतने ही मैचों (India Women vs England Women) की वनडे सीरीज भी खेलनी है.
India Women vs England Women 3rd T20I Live Streaming: भारतीय महिला टीम को आज इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेलना है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बीते मैच में जबर्दस्त वापसी करते हुए इंग्लिश टीम को आठ विकेट से मात दी थी. सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को नौ विकेट से हराया था. इस हार के बाद भारतीय कप्तान का कहना था कि उन्हें गीले मैदान पर खेलने के लिए मजबूर किया गया था. जिसके चलते साथी खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा था. टी20 सीरीज इस वक्त 1-1 से बराबरी पर है. आज होने वाला मुकाबला सीरीज के लिए निर्णायक साबित होगा.
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कब खेला जाएगा? (INDW vs ENGW 3rd T20I Match Date)
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 15 सितंबर, मंगलवार को खेला जाएगा.
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा? (INDW vs ENGW 3rd T20I Match Venue)
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा.
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (INDW vs ENGW 3rd T20I Match Timing)
भारतीय समयानुसार आज रात 11 बजे भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शुरू होगा.
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा? (INDW vs ENGW 3rd T20I TV Channel)
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले का प्रसारण होगा.
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्स? (INDW vs ENGW 3rd T20I Mobile Streaming)
सोनी लिव एप के माध्यम से भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले की स्ट्रीमिंग मोबाइल पर देखी जा सकती है.
Also Read:
-
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: आज होगा भारतीय टीम का ऐलान, फैन्स को वनडे वर्ल्ड कप की जीत के बाद इस खिताब की भी उम्मीद
-
हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा इस दिग्गज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खास लिस्ट में बना ली जगह
-
Smriti Mandhana: शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना के टी20 सीरीज में खेलने पर आया बड़ा अपडेट, BCCI के फैसले से फैंस हैरान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें