कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए
भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 26 रन से हराया. भारत की ओर से खलील अहमद और युजवेन्द्र चहल ने 3-3 विकेट झटके
हॉन्ग कॉन्ग का 8वां विकेट गिरा
हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर 250 रन पहुंचा
हॉन्ग कॉन्ग को जीत के लिए अब 12 गेंदों में 37 रन चाहिए
हॉन्ग कॉन्ग का 7वां विकेट गिरा
एजाज बिना खाता खोले चहल की गेंद पर आउट हुए
हॉन्ग कॉन्ग का छठा विकेट एजाज के रूप में गिरा.
किचिंत के आउट होने के ठीक बाद हॉन्ग कॉन्ग का छठा विकेट गिरा
किंचित 17 रन बनाकर युजवेन्द्र चहल की गेंद पर आउट हुए
हॉन्ग कॉन्ग का 5वां विकेट किचिंत शाह के रूप में गिरा
हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है
कार्टर के आउट होने के बाद किंचित शाह बैटिंग करने आए
इस मैच में खलील अहमद का यह दूसरा विकेट रहा
कार्टर 3 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर आउट हुए
हॉन्ग कॉन्ग का तीसरा विकेट कार्टर के रूप में गिरा
निजाकत 92 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर आउट हुए
हॉन्ग कॉन्ग का दूसरा विकेट निजाकत खान के रूप में गिरा
35 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर 175/1
अंशुमान के आउट होने के बाद बाबर हयात बैटिंग करने आए
अंशुमान 73 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए
भारतीय टीम को पहली सफलता अंशुमान के रूप में मिली
अंशुमान ने 75 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से अर्धशतक जड़ा
हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान अंशुमान रथ ने अर्धशतक पूरा किया
हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है
20 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर 110/0
अंशुमान रथ और निजाकत खान ने शतकीय साझेदारी पूरी की
15 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर 89/0
निजाकत ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा
हॉन्ग कॉन्ग के निजाकत खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा
हॉन्ग कॉन्ग की काफी अच्छी शुरुआत रही. टीम ने बिना किसी नुकसान के 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया
5 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर 19/0
हॉन्ग कॉन्ग के लिए निजाकत और अंशुमान रथ ओपनिंग करने आए
इनिंग ब्रेक
हॉन्ग कॉन्ग की तरफ से गेंदबाजी करते हुए किचिंत शाह ने 3 विकेट झटके
केदार जाधव 27 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे
भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 285 रन बनाए
धोनी के आउट होने के बाद केदार जाधव बल्लेबाजी करने आए
भारतीय टीम का चौथा विकेट धोनी के रूप में गिरा. वो बिना खाता खोले आउट हो गए
धवन के आउट होने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने आए
धवन 120 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 127 रन बनाकर आउट हुए
भारतीय टीम का तीसरा विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा.
शिखर धवन ने शानदार शतक पूरा किया. धवन ने 105 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों की मदद से शतक जड़ा
रायडू के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करने आए
अंबाती रायडू ने अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक जड़ा
शिखर धवन और अंबाती रायडू ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है. उन्होंने 114 गेंदों का सामना करते हुए यह साझेदारी बनायी
अंबाती रायडू भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं
शिखर धवन तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे हैं
25 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 135/1.
भारतीय टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं
धवन ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों की मदद से अर्धशतक जड़ा
शिखर धवन ने अर्धशतक पूरा किया
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77/1
इस समय रोहित शर्मा के साथ अंबाती रायडू क्रीज पर मौजूद हैं
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56 /1
रोहित के आउट होने के बाद अंबाती रायडू बैटिंग करने आए
रोहित 23 रन बनाकर एहसान खान की गेंद पर आउट हुए
भारतीय टीम का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा
भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही है. भारत ने 6 ओवर में 7 के रन रेट से 42 रन बना लिए हैं
भारत ने पहले ओवर में 7 रन बना लिए
हॉन्ग कॉन्ग की तरफ से तनवीर अफजल पहला ओवर कर रहे हैं
मुकाबला शुरू हो गया है
भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करने आए
भारत और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ियों ने अपने अपने देश का राष्ट्रगान गाया
भारत और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें मैदान पर राष्ट्रगान के लिए पहुंच चुकी हैं
भारत और हॉन्ग कॉन्ग की टीम एशिया कप 2018 में पहली बार आमने-सामने हैं
इस समय दुबई में हल्की गर्मी है. पिच पर हल्की घास है, जो कि पहले बल्लेबाजी करने वालों के लिए फायदेमंद साबित होगी
भारत ने गेंदबाजी के लिए शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद और युजवेन्द्र चहल को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है
भारत की प्लेइंग इलेवन में अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक और केदार जाधव को मौका मिला है
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी
भारत का एशिया कप 2018 में यह पहला मैच है
इस मैच के लिए हॉन्ग कॉन्ग ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है
भारत की ओर से खलील अहमद अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलेंगे
टीम इंडिया के खिलाफ हॉन्ग कॉन्ग ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया
नई दिल्ली : एशिया कप के अपने पहले मैच में आज मौजूदा विजेता भारत का सामना दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हॉन्ग कॉन्ग से होगा. इसके लिए हॉन्ग कॉन्ग ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है. टीम इंडिया की तरफ से खलील अहमद अपना डेब्यू मैच खेलेंगे. हॉन्ग कॉन्ग की टीम भारत के मुकाबले में कमजोर टीम है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश वनडे में अपनी लय हासिल करने की होगी. भारत हालांकि अपने विपक्षी को किसी भी तरह से हल्के में लेने की कोशिश करने से बचना चाहेगा.
टूर्नामेंट में भारत की कमान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के हाथों में है. नियमित कप्तान विराट कोहली को चयनकर्ताओं ने आराम देने का फैसला किया है. कोहली की गैरमौजूदगी में भारत को तीसरे नंबर का विकल्प ढूंढना होगा. रोहित, शिखर धवन और लोकेश राहुल तीनों सलामी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन इन तीनों में से ही किसी एक को तीसरे नंबर की जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है.
INDvsPAK: टीम इंडिया के ये 2 खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ करेंगे कमाल, रोहित शर्मा ने बतायी वजह
धवन का ओपनिंग में आना तय माना जा रहा है. तीसरे नंबर पर रोहित या राहुल को देखा जा सकता है. रोहित के लिए चौथे और पांचवें नंबर के लिए खिलाड़ियों का चयन करना मशक्कत का काम हो सकता है. इन दो जगहों के लिए भारत के पास केदार जाधव, अंबाती रायडू, मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक के रूप में अच्छे विकल्प मौजूद हैं.
महेंद्र सिंह धोनी का खेलना तय है. वहीं हार्दिक पांड्या भी अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. गेंदबाजी में भारत के पास सीमित ओवरों के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार मौजूद हैं. स्पिन विभाग में रोहित, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी पर ही निर्भर रहना चाहेंगे.
धोनी के नाम हो सकते हैं एशिया कप में ये 3 बड़े रिकॉर्ड
वहीं अगर हॉन्ग कॉन्ग की बात की जाए तो उसके लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला है. पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ केडी शाह और एजाज खान ही बल्ले से कुछ संघर्ष कर पाए थे. हालांकि कप्तान अंशुमन रथ ने निजाकत खान के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन टीम का मध्यक्रम और निचलाक्रम पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने ढह गया था.
प्लेइंग इलेवन –
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद.
हॉन्ग कॉन्ग : निजाकत खान, अंशुमान रथ (कप्तान), बाबर हयात, क्रिस्टोफर कार्टर, किंचित शाह, एहसान खान, एजाज खान, स्कोट मैककेचिन (विकेटकीपर), तनवीर अफजल, एहसान नवाज, नदीम अहमद.
कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए
भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 26 रन से हराया. भारत की ओर से खलील अहमद और युजवेन्द्र चहल ने 3-3 विकेट झटके
हॉन्ग कॉन्ग का 8वां विकेट गिरा
हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर 250 रन पहुंचा
हॉन्ग कॉन्ग को जीत के लिए अब 12 गेंदों में 37 रन चाहिए
हॉन्ग कॉन्ग का 7वां विकेट गिरा
एजाज बिना खाता खोले चहल की गेंद पर आउट हुए
हॉन्ग कॉन्ग का छठा विकेट एजाज के रूप में गिरा.
किचिंत के आउट होने के ठीक बाद हॉन्ग कॉन्ग का छठा विकेट गिरा
किंचित 17 रन बनाकर युजवेन्द्र चहल की गेंद पर आउट हुए
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.