By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India Vs New Zealand 3rd Odi At Mount Maunganui All The Key Stats And Numbers In Mount Maunganui
IND vs NZ: भारत के लिए 'लकी' रहा है माउंट माउंगानेई का बे ओवल मैदान, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
3 मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मंगलवार को, भारतीय टीम सीरीज में 0-2 से पीछे, मेजबान कीवी टीम की नजर 'क्लीनस्वीप' पर.
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 5 मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान टीम का ‘क्लीनस्वीप’ करके की थी लेकिन वनडे में टीम इंडिया लय से भटक गई और सीरीज हार गई. 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मंगलवार को माउंट माउंगानेई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा. लगातार 2 वनडे हारने वाली भारतीय टीम पर वापसी का दबाव है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया आत्म सम्मान वाले मैच में किस रणनीति के हिसाब से उतरती है.
Dream11 Prediction, IND vs NZ 3rd ODI: टीम इंडिया पर मंडराया ‘क्लीनस्वीप’ का खतरा
बे ओवल में शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा है भारतीय टीम का
विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर ये है कि उसने अब तक यहां 3 इंटरनेशनल (2 वनडे, 01 टी20) मैच खेले हैं और सभी जीते हैं. भारत ने मौजूदा दौरे पर टी20 सीरीज में भी इस मैदान पर कीवियों को पटखनी दी थी.
टीम इंडिया ने पिछले साल (2019) यहां 2 वनडे मुकाबले खेले थे और दोनों में ही बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही थी.
IND vs NZ: तीसरे वनडे से पहले केन विलियमसन हुए फिट, खेलना तय
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर अब तक कुल 8 वनडे खेले हैं जिसमें 2 शतक लगे हैं. कीवी टीम की ओर से दोनों शतक अनुभवी ओपनर मार्टिन गुपटिल ने लगाए हैं. गुपटिल ने साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 102 रन की पारी खेली थी जबकि 2019 में भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ही 138 रन बनाए थे.
इस मैदान पर 3-5 हार-जीत का रिकॉर्ड रहा है कीवी टीम का
बे ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड का 3-5 जीत-हार का रिकॉर्ड रहा है. मेजबान टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने इस मैदान पर 6 वनडे खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने बे ओवल के मैदान पर 55 की औसत से कुल 330 रन बनाए हैं.
महिला क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने T20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पुरुष क्रिकेटर्स भी छूटे पीछे
न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी जबकि ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए दूसरे वनडे में उसने टीम इंडिया को 22 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई.
Also Read:
-
Most Gold Reserve Countries: पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा सोना किसने खरीदा? कौन से देश टॉप पर, भारत कहां, बेचने में नंबर 1 कौन?
-
भारत बनाम पाकिस्तान Playing 11: T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह है भारत की संभावित प्लेइंग XI
-
भारत बनाम पाकिस्तान T20 World Cup 2026: टीम इंडिया सावधान! पाकिस्तान के इन 5 फैक्टर से बचकर, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें