शास्‍त्री का अटपटा बयान, 'भारत के हित में थी हार..लगातार जीतने से दिमाग हो जाता है बंद'

भारत को अब क्राइस्‍टचर्च में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्‍ट मैच खेलना है.

Published date india.com Updated: February 28, 2020 1:09 PM IST
Virat Kohli Ravi Shastri Twitter BCCI
Virat Kohli Ravi Shastri @ Twitter/ BCCI

वेलिंगटन टेस्‍ट में 10 विकेट से करारी हार के बाद भारतीय टीम को अब मेजबानों का सामना क्राइस्‍टचर्च में दूसरे मुकाबले में करना है. भारत की कोशिश दूसरा टेस्‍ट जीतकर सीरीज का अंत बराबरी पर करने की होगी. मैच से एक दिन पहले कोच रवि शास्‍त्री ने कहा कि सात जीत के बाद एक हार भारतीय टीम के हित में है.

रवि शास्‍त्री ने कहा, “मुझे लगता है कि जब भी आप लगातार जीत जैसी स्थिति में होते हो तो एक झटका जरूरी होता है क्‍योंकि एक हार आपका दिमाग खोल देती है.”

पढ़ें:- कपिल देव का बड़ा बयान, युवाओं के लिए बना है IPL, धोनी को चाहिए कि वो…

“जब आप ऐसे रास्‍ते पर होते हो जहां आपको लगातार जीत मिल रही हो और आपने लंबे समय से हार का सामना नहीं किया हो तो आपका दिमाग बंद हो जाता है. आप एक ही तरह के माइंडसेट से आगे बढ़ने लगते हैं.”

रवि शास्‍त्री ने कहा कि एक हार से भारत को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सही रणनीति बनाने में मदद मिली. हम अब क्राइस्‍टचर्च में होने वाले दूसरे मुकाबले के लिए पहले से ज्‍यादा अच्‍छे से तैयार हैं.

“हमारे पास सीखने के मौके हैं. आपको पता है कि न्‍यूजीलैंड किस प्रकार की रणनीति को अमल में ला रहा है. अब हम उसके लिए तैयार हैं. हमें पता है कि विरोधी टीम से किस प्रकार की उम्‍मीद की जा सकती है. हम उसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. यह हमारे लिए सीखने का अच्‍छा सबक था. मुझे विश्‍वास है कि टीम इस मैच में अच्‍छा करेगी.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रवि शास्‍त्री ने कहा, “हमने आठ मैच खेले हैं, जिसमें से सात जीते हैं. इस वक्‍त ज्‍यादा घबराने की जरूरत नहीं है. कोई भी खिलाड़ी इस वक्‍त पैनिक होकर अपने काम से भटक नहीं रहा है.”

पढ़ें:- ICC T20 Rankings: केएल राहुल नंबर-2 पर बरकरार, स्‍टीव स्मिथ ने लगाई लंबी छलांग

रवि शास्‍त्री से पूछा गया कि टीम इंडिया विदेशों में लय क्‍यों खोने लगती है. इसपर उन्‍होंने कहा, “यह लाल गेंद का क्रिकेट. लाल गेंद का क्रिकेट सफेद गेंद के क्रिकेट से अलग होता है. खासतौर पर इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड जैसे देशों में लाल गेंद का क्रिकेट काफी अलग है. यहां परिस्थितियां एक जैसी है. कोई भी नई टीम यहां आकर खेलती है तो उन्‍हें परिस्थितियों से तालमेल बैठाने में समय लगता है. हम यहां कोई बहाना बताने नहीं आए हैं. हम अच्‍छा नहीं खेले इसीलिए हारे.”

रवि शास्‍त्री ने कहा, “इस वक्‍त वनडे क्रिकेट हमारे लिए सबसे कम परियतता में है. अगले साल वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप होनी है. इस साल और अगले साल टी20 वर्ल्‍ड कप होना है. शेड्यूल को देखते हुए हम टेस्‍ट और टी20 पर फोकस कर रहे हैं.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.