
Sunil Sirij
Sunil Sirij is Editor- India.Com Hindi and India.Com Marathi. He has over 19 years of experience in journalism. After obtaining PG Diploma from IIMC, Delhi, he started his career from ... और पढ़ें
India vs New Zealand Semi-Final Live Updates: वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के लिए 240 रन के अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. चार ओवर के खेल के दौरान ही भारत ने अपने शीर्षक्रम के तीन अहम विकेट गंवा दिए. इस वर्ल्ड कप के लीग मैचों के दौरान बेहद शानदार फॉर्म दिखाने वाले रोहित शर्मा आज सिर्फ 1 रन ही बना सके. भारत इस झटके से अभी उबरा भी नहीं था कि कप्तान विराट कोहली भी मात्र 1 रन बनाकर पगबाधा आउट करार दिए गए. टीम इंडिया की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने केएल राहुल को भी 1 रन के ही निजी स्कोर पर लैथम के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया.
वैसे अगर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबलों की बात करें तो विराट कोहली के बल्ले ने कभी भी उनका साथ नहीं दिया है. साल 2011 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वह सिर्फ 9 रन ही बना सके थे. 2015 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी विराट पूरी तरह नाकाम रहे और सिर्फ 1 रन ही बना पाए. इस बार वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं चला और वह पिछले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच के स्कोर यानी 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए.
गौरतलब है कि बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को सेमीफाइनल मैच पूरा नहीं हो सका था. मंगलवार को किवी टीम 46.1 ओवर में पांच विकेट पर 211 रन बनाई थी, जिसके बाद मैच नहीं हो सका था. बुधवार को बाकी बचे 23 गेंदों के खेल में न्यूजीलैंड ने 28 रन जोड़े, लेकिन इस दौरान उन्होंने तीन और विकेट भी गंवाए. इस तरह भारत को जीत के लिए 240 रन का लक्ष्य मिला है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.