IND vs NZ: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 T20 मैचों से ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. सीरीज के पहले तीन मैचों से ये स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है.

Published date india.com Updated: January 8, 2026 11:51 PM IST
tilak varma injury
tilak varma injury

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तिलक को पेट से जुड़ी गंभीर समस्या के कारण सर्जरी करानी पड़ी है. यह सर्जरी गुजरात के राजकोट स्थित एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में की गई. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं, लेकिन शुरुआती मैचों में उनका खेलना संभव नहीं है.

अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह तिलक वर्मा को पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द हुआ. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कैन में सर्जरी की जरूरत सामने आई. डॉक्टरों की सलाह पर उसी शाम उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई. सर्जरी सफल रही और गुरुवार सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. बीसीसीआई के अनुसार, तिलक शुक्रवार को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे.

बीसीसीआई का बयान

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बयान जारी कर कहा कि तिलक वर्मा पूरी तरह स्थिर हैं और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. उन्होंने बताया कि घाव पूरी तरह भरने और लक्षण खत्म होने के बाद ही तिलक दोबारा फिजिकल ट्रेनिंग शुरू करेंगे। इसके बाद धीरे-धीरे स्किल आधारित अभ्यास कराया जाएगा. पहले तीन टी20 मैचों से उन्हें बाहर रखा गया है, जबकि बाकी दो मैचों में उनकी उपलब्धता फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर तय होगी.

टी20 वर्ल्ड कप पर भी संकट

तिलक वर्मा की रिकवरी टाइमलाइन को देखते हुए उनका टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में खेलना भी संदिग्ध माना जा रहा है. भारत को 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ पहला मुकाबला खेलना है. इसके बाद टीम इंडिया नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स से भिड़ेगी. अगर तिलक समय पर फिट नहीं हो पाए, तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ी चिंता बन सकती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारतीय टी 20 टीम के अहम हिस्सा

तिलक वर्मा भारत के टी20 सेटअप का अहम हिस्सा बन चुके हैं. उन्होंने 37 पारियों में 1183 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं. उनका औसत 49 से ज्यादा और स्ट्राइक रेट 144 का है. उनकी गैरमौजूदगी में कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. फिलहाल बीसीसीआई ने पहले तीन मैचों के लिए किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का ऐलान नहीं किया है. यह सीरीज 21 जनवरी से नागपुर, रायपुर और गुवाहाटी में खेली जाएगी.

(इनपुट IANS)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.