IND vs NZ: विलियमसन का विकेट मिलने पर विराट ने अपने दोस्‍त को दी गाली, VIDEO हुआ वायरल

दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं.

Published date india.com Updated: March 1, 2020 12:43 PM IST
Kane Williamson Virat Kohli © Twitter
Kane Williamson with Virat Kohli © Twitter

विराट कोहली (Virat Kohli) और केन विलियमसन (Kane Williamson) को यूं तो बेहद अच्‍छा दोस्‍त माना जाता है, लेकिन क्राइस्‍टचर्च टेस्‍ट के दूसरे दिन दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि दोनों की दोस्‍ती में क्‍या अब फर्क आ गया है। जी हां, क्राइस्‍टचर्च टेस्‍ट में विराट कोहली ने केन विलियमसन के आउट होने पर जश्‍न मनाते हुए उन्‍हें गाली तक दे डाली.

टी20, वनडे सीरीज के दौरान विराट कोहली को मैच के दौरान विलियमसन के साथ बैठे देखा गया था। टी20 सीरीज में न्‍यूजीलैंड को बुरी तरह से रौंदने के बाद विराट कोहली केन विलियमसन का बचाव करते हुए भी नजर आए थे।

पढ़ें:- IND vs NZ: दूसरी पारी में भी भारतीय बल्‍लेबाजी हुई ध्‍वस्‍त, 90 रन पर गंवाए छह विकेट

दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ और भारत ने अच्‍छी शुरुआत करते हुए टॉम ब्‍लंडेल 30(77) का विकेट चटका दिया। इसके तुरंत बाद जसप्रीत बुमराह ने नए बल्‍लेबाज केन विलियमसन 3(8) को भी आउट कर चलता किया। गेंद विलियमसन के बल्‍ले का किनारा छूती हुई विकेट के पीछे रिषभ पंत के ग्‍लव्‍स में चली गई।

पढ़ें:- IND vs NZ: शमी-बुमराह की धारदार गेंदबाजी के सामने न्‍यूजीलैंड पस्‍त, भारत को मिली सात रन की बढ़त

मैच में शानदार वापसी करने के कारण विराट कोहली अपने जज्‍बातों पर काबू नहीं रख पाए और उन्‍होंने अपने दोस्‍त विलियमसन को सेंड ऑफ देने में भी देरी नहीं की। विराट कीवी कप्‍तान की और देखते हुए उग्र तरीके से जश्‍न मनाते नजर आए। जो आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्‍ट के खिलाफ है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.