वेलिंगटन टेस्ट में किसे मिले जगह- पृथ्वी शॉ या शुबमन गिल, रिषभ पंत या रिद्धिमान साहा, जानें वीवीएस लक्ष्मण की राय

टीम इंडिया शुक्रवार, 21 फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी।

Published date india.com Updated: February 20, 2020 4:28 PM IST
वेलिंगटन टेस्ट में किसे मिले जगह- पृथ्वी शॉ या शुबमन गिल, रिषभ पंत या रिद्धिमान साहा, जानें वीवीएस लक्ष्मण की राय
कोच रवि शास्त्री के साथ मयंक अग्रवाल (IANS)

भले ही पिछले काफी समय ये भारतीय टीम विदेशी जमीन पर अपने तेज गेंदबाजों के दम पर जीत हासिल करती आई हो लेकिन पूर्व दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण चाहते हैं कि टीम इंडिया वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 बल्लेबाजों (और चार गेंदबाजों) के साथ खेले।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में पूर्व बल्लेबाज ने लिखा, “हालांकि तेज गेंदबाज घर से बाहर भारत की जीत का अहम हिस्सा रहे हैं लेकिन मुझे लगता है कि बल्लेबाज भी बड़ी भूमिका निभाएंगे। शीर्ष क्रम के लिए ये बेहद जरूरी है, अगर टीम को पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना है जो कि विदेशों में जीत का सूत्र होता है, तो सलामी बल्लेबाजों और नंबर तीन के लिए क्रीज पर समय बिताना जरूरी है।”

शॉ या गिल, पंत या साहा ??

लक्ष्मण ने ये तो कह दिया है कि टीम इंडिया को 6 बल्लेबाज खिलाने चाहिए लेकिन सवाल है कौन 6 बल्लेबाज? भारतीय टीम को पृथ्वी शॉ और शुबमन गिल में से मयंक अग्रवाल का एक जोड़ीदार चुनना है, वहीं अनुभवी ऋद्धिमान साहा और युवा रिषभ पंत में से एक विकेटकीपर को चुनना है। हालांकि लक्ष्मण के पास इसका भी जवाब है।

अजिंक्य रहाणे ने रिषभ पंत को दी सलाह- स्वीकार करना जरूरी है कि आप कहां खड़े हैं

उन्होंने कहा, “मयंक अग्रवाल को रन बनाते देख अच्छा लगा, चाहे वो वार्म अप मैच की दूसरी पारी ही क्यों ना हो। ऐसा लग रहा है कि पृथ्वी शॉ उसके साथ पारी की शुरुआत करेगा क्योंकि उसने ही अभ्यास मैच की दोनों पारियों में सलामी बल्लेबाजी की थी।”

6 बल्लेबाजों वाले क्रम में हनुमा विहारी को मिलेगा मौका

लक्ष्मण ने आगे कहा, “लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि टीम में फैसला लेने वालों ने गिल से बात की हो और उसे बताया हो कि वो उसे किस भूमिका में खेलते देखना चाहते हैं। आखिर में, किसी बल्लेबाज के लिए ये आसान नहीं होता है कि एक दिन सलामी बल्लेबाजी करे और फिर दूसरे दिन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करे।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पंत और साहा के बीच की उलझन को भी लक्ष्मण ने सुलझाया। उन्होंने कहा, “छोटी विदेशी सीरीज में मैं चाहूंगा कि भारत छह बल्लेबाजों को खिलाए। ऋद्धिमान साहा को बतौकर विकेटकीपर रखे और चार में से तीन तेज गेंदबाज हों। मैं ये जानकर खुश था कि हनुमा विहारी ने हैमिल्टन में शतक बनाया। जब भी टीम इंडिया ने पांच गेंदबाज खिलाए हैं उसे बाहर बैठना पड़ा है और चेतेश्वर पुजारा के साथ क्रीज पर बिताया समय उसे आगे सीरीज में मदद करेगा।”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.