EnglishHindi

भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

आज ढाका के क्रिकेट स्टेडियम शेर-ए-बांग्ला में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने जा रहा है।

Written by: Toshini Rathod
Updated: February 27, 2016, 10:06 PM IST

आज ढाका के क्रिकेट स्टेडियम शेर-ए-बांग्ला में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने जा रहा है। जिसे देखने बड़ी तादात में लोग ढाका के इस स्टेडियम में पहुंचे हैं। दोनों देशों के बीच इस मैदान-ए-जंग को लेकर दोनों देशों के लोगों के बीच भरी उत्साह देखा जा रहा है।

दूसरी पारी ख़त्म 

16 ओवेरों में भारत ने लक्ष्य पूरा कर पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में जीत दर्ज की। पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में युवराज (14) और धोनी (7) रन बनाकर पारी ख़त्म की।

ओवर 16: भारत को जीतने के लिए 30 गेंदों में 4 रन की ज़रुरत। पहली गेंद पर कोई रन नही। दूसरी गेंद पर 1 रन। तीसरी गेंद पर धोनी का चौका और इसी के साथ भारत को इस मैच में जीत मिली।

ओवर 15: भारत को जीतने के लिए 36 गेंदों में 8 रन की ज़रुरत। ओवर की पहली बॉल में ही विराट कोहली LBW आउट हुए। मोहम्मद समी ने कोहली का विकेट लिया। इसके बाद हार्दिक पंड्या भी हुए आउट। अगली गेंद पर भारत को २ और रन मिले। इसी के साथ भारत का स्कोर 80/5।

ओवर 14: पहली बॉल पर कोई रन नही। दूसरी गेंद पर भारत को 1 और रन मिला। इसके साथ स्कोर 70/3। चौथी बॉल पर विराट ने चौका मारकर भारत को ४ रन की बढ़त।  इसी के साथ भारत का स्कोर 76/3।

ओवर 13: अब तक विराट कोहली ने 39 रन और युवराज ने 11 रन बनाकर बल्लेबाजी जारी रखी है। ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को 2 रन। ओवर की चौथी बॉल, नो बॉल और इसी के साथ भारत को 1 रन मिला। ओवर के अंत में भारत का स्कोर 69/3।

ओवर 12: ओवर की शुरुआत मोहम्मद समी ने की। कोहली बल्लेबाजी पर हैं। दो गेंदों पर भारत को कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर विराट ने चौका मारकर भारत को 4 रन की बढ़त दिलाई। इसी के साथ स्कोर 63/3। ओवर के अंत तक और कोई रन नहीं।

ओवर 11: ओवर की शुरुआत वहाब रियाज़ ने की। पहली गेंद में 1 रन की बढ़त। दूसरी गेंद नो बॉल और इसी के साथ भारत को 1 रन मिले। पांचवी बॉल तक भारत को 2 ररनों कली बढ़त। ओवर के अंत में भारत का स्कोर 58/3।

ओवर 10: ओवर की शुरुआत की मोहम्मद समी ने। तीन गेंदों पर भारत को २ रन मिले। भारत की ओर से सोच-समझकर खेलने की कोशिश की जा रही है। ओवर के अंत में भारत का स्कोर 53/3।

ओवर 9: ओवर की शुरुआत की पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ वाहिब रियाज़ ने। पहली ही गेंद पर युवराज ने चौका मारकर ४ रन की बढ़त दिलाई। दूसरी गेंद पर भारत को 1 रन।  तीसरी गेंद पर कोहली ने चौका मारा।  इसी के साथ भारत का स्कोर 46/3। इसके बाद भारत की ओर से और चार रन।  इसी के साथ ओवर के अंत में भारत का स्कोर 50/3।

ओवर 8: ओवर की शुरुआत कर रहे हैं मोहम्मद इरफ़ान।  दूसरी गेंद पर युवराज ने 1 रन लिया।  तीसरी गेंद पर भी 1 रन। चौथी गेंद पर विराट ने चौका मारकर ४ रन की बढ़त दिलाई। इसी के साथ भारत का स्कोर 35/3।

ओवर 7: ओवर की पहली गेंद पर भारत को कोई रन नहीं।  दूसरी गेंद पर विराट का चौका और इसके साथ स्कोर 25/3।  तीसरी बॉल पर भी विराट ने चौका मारा और भारत को ४ रन से बढ़त दिलाई। ओवर के अंत में भारत का स्कोर 29/3।

ओवर 6: गेंदबाजी कर रहे हैं मोहम्मद इरफ़ान। पहली गेंद पर 1 रन।  ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को कोई रन नहीं।  इसी के साथ भारत का स्कोर 21/3।

ओवर 5: भारत की ओर से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं युवराज सिंह और विराट कोहली। पहली गेंद के बाद भारत का स्कोर 19 /3।  दूसरी गेंद पर भारत को 1 रन मिले। अगली दो गेंदों में भारत को कोई रन नहीं। ओवर के अंत में भारत का स्कोर 20/3।

ओवर 4: चौथे ओवर की पहली गेंद पर युवराज ने चौका मारा। ओवर के अंत में भारत को 5 रनों की बढ़त।

ओवर 3: ओवर की शुरुआत मोहम्मद आमिर ने की। पहली बॉल पर भारत को 1 रन। चौथे बॉल पर सुरेश रैना हुए आउट। मोहम्मद आमिर ने लिए विकेट। युवराज सिंह बल्लेबाजी पर। भारत का स्कोर 8/3।

ओवर 2: मोहम्मद सामी ने की दुसरे ओवर की शुरुआत। भारत का स्कोर 4 रनों पर २ विकेट। पांचवी गेंद पर २ रन लिए। भारत का स्कोर 6/2।

ओवर 1: ओवर की शुरुआत में ही भारत का पहला विकेट गिरा। रोहित शर्मा 0 रन बनाकर मोहम्मद आमिर के हाथों हुए आउट। अब भारत की ओर से बल्लेबाजी कर रहे हैं विराट कोहली और अजिंक्य राहणे। पहले ही ओवर में अजिंक्य राहने हुए बोल्ड। सुरेश रैना बल्लेबाजी करने आए।

पाकिस्तान की पूरी टीम 83 रनों पर आउट हो चुकी है। अब दूसरी  इनिंग में भारत बल्लेबाजी के लिए उतरेगा। पाकिस्तान का फॉर्म देखते हुए भारत की जीत पक्की दिखाई दे रही है।

पहली पारी खत्म 

ओवर 18: ओवर की शुरुआत की हार्दिक पांड्या ने। पहली गेंद पर पाकिस्तान को कोई रन नहीं। दुसरो बॉल पर हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद समी को सुरेश रैना के हाथों करवाया कैच आउट। इसी के साथ पकिस्तान का स्कोर 83/9। अगला विकेट लिया हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद आमिर को किया क्लीन बोल्ड। और इसी के साथ पाकिस्तान 83 पर ऑल आउट।

ओवर 17: मैच का पहला सिक्सर मोहम्मद सामी की ओर से। गेंदबाजी कर रहे हैं आर.अश्विन। ओवर की ४ थी बाल के साथ स्कोर 82/8। पाकिस्तान की स्थिति बहुत ही कमज़ोर दिखाई दे रही है। ओवर के अंत में स्कोर 83/8।

ओवर 16: 16 ओवर में आर.अश्विन की गेंद पर सरफ़राज़ अहमद बोल्ड। सरफ़राज़ अहमद के स्थान पर मोहम्मद आमिर ने पारी की शुरुआत की। ओवर की अंत में पाकिस्तान का स्कोर 71/8।

ओवर 15: पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी कर रहे हैं मोहम्मद समी और  सरफ़राज़ अहमद।  ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान की ओर से ४ रन।  भारत की ओर से गेंदबाजी कर रहे हैं आर.अश्विन।  चौथी बॉल के साथ पाकिस्तान को 1 रन।  ओवर के अंत में पाकिस्तान का स्कोर 70/7, 15 ओवर में।

ओवर 14:  पाकिस्तान भारतीय खिलाडियों से जूझते हुए। 14 वें ओवर में ओअकिस्तान को 7 रन की बढ़त।

ओवर 13: 13 वें ओवर की शुरुआत में आर. अश्विन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। इस ओवर में वहाब रियाज़ की जगह खेल रहे हैं मोहम्मद समी। पाकिस्तान की ओर से चौका और इसी के साथ पाकिस्तान का स्कोर 63/7।

ओवर 12: बारवें ओवर की शुरुआत की रविन्द्र जड़ेजा ने। जिन्होंने ४ थी गेंद में  वहाब रियाज़ को एलबीडब्ल्यू आउट किया। और इसी के साथ पाकिस्तान का स्कोर 52 पर 7 विकेट, 12 ओवेरों पर। ओवर की समाप्ति में पाकिस्तान का स्कोर 56 रन।

ओवर 11: गेंदबाज़ी करने आए हैं हार्दिक पंड्या। पकिस्तान भारतीय गेंदबाजों से जूझते हुए नज़र आ रहे हैं। इस ओवर की शुरुआत के बाद 5 गेंदों में ४ रनों की बढ़त हुई है।

ओवर: 10 वें ओवर की शुरुआत की युवराज सिंह ने। पकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी कर रहे हैं वहाब रियाज़ और सरफ़राज़ अहमद। इस ओवर की शुरुआत के बाद पकिस्तान ४ रनों की बढ़त में। अबतक पकिस्तान का स्कोर 48 पर 6 विकेट, 10 ओवेरों पर।

ओवर 9: नौवें ओवर में कप्तान शाहीद अफरीदी २ रन बनाकर रन आउट हुए। शाहीद अफरीदी का विकेट युवराज सिंह ने लिया। इसके बाद शाहीद अफरीदी की जगह वहाब रियाज़ ने उनकी जगह ली। इस ओवर के अंत में पकिस्तान का स्कोर है 43 पर 6 विकेट, 9 ओवेरों पर।

ओवर 8: आठवें ओवर के आगाज़ के साथ युवराज सिंह ने उम्र अकबर को  3 रनों पर आउट किया। इसी के साथ पकिस्तान का स्कोर 35 रन पर 5 विकेट, 7 ओवेरों में  है।

ओवर 7: सातवें ओवर में हार्दिक पांड्या ने गेंबाज़ी करते हुए शोएब मालिक को क्लीन बोल्ड किया। इसी के साथ पकिस्तान का स्कोर 35 रन पर 4 विकेट, 7 ओवेरों में  है।

ओवर 6: छठवें ओवर की पहली ही गेंद में शोएब मालिक ने चौका लगाकर पाकिस्तान को चार रन दिए। छठवें ओवर की तीन गेंदों में पकिस्तान ने सिर्फ ४ रन लिए हैं। खुर्रम मंज़ूर को विराट कोहली ने कैच आउट किया। छठवें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे बुम्रा। इसी के साथ पकिस्तान का स्कोर 32  रन पर 3 विकेट, 6 ओवेरों में  है। उमर अकमल ने खुर्रम मंज़ूर की जगह ली।

ओवर 5: पांचवे ओवर की शुरुआत की आशीष नेहरा ने, जिसमें अब तक पकिस्तान की तरफ से 2 रन बने हैं। पांचवे ओवर की समाप्ति के साथ पकिस्तान का स्कोर 28 रन पर 2 विकेट है।

ओवर 4: चौथे ओवर की शुरुआत में पकिस्तान ने पहले ही बॉल में चौका लगाया। तीसरी गेंद में शर्जील खान को कैच आउट करवाया जसप्रीत बुमरा ने, और इसी के साथ पाकिस्ताने के 22 रन में २ विकेट गिरे। शर्जिल खान की जगह बल्लेबाजी करने शोएब मालिक आए हैं।

ओवर 3: तीसरे ओवर की शुरुआत की पाकिस्तान की ओर से अच्छी हुई। इस ओवर में खुर्रम मंज़ूर ने ४ रन मारकर गेंद को४  बाउंड्री के पार भेजा। इस ओवर में भी गेंबाज़ी आशीष नेहरा ही कर रहे हैं। इस ओवर में पाकिस्तान की ओर से शर्जील खान और खुर्रम मंज़ूर खान ने मिलकर 13 रन बनाए।

ओवर 2: दुसरे ओवर में जसप्रीत बुमरा ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। जिसमें २ गेंदों में अब तक पाकिस्तान ने कोई रंन नहीं बनाए हैं। दुसरे ओवर में पाकिस्तान रन नहीं बना सका।

ओवर 1: पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाज़ी करने आ रहे हैं शर्जील खान और मोहम्मद हफीज़। ४ रन बनाने के बाद भारत ने पहले ही ओवर में पाकिस्तान के मोहम्मद हाफिज को आउट कर पहला विकेट झटका। 5 रन बनाने के बाद पाकिस्तानी टीम का एक विकेट गिरा। आशीष नेहरा ने लिए लिया ये विकेट।

भारत और पाकिस्तान के बीच टॉस हो चुका है। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया है। मैच में बदलाव की जानकारी देते हुए एम. एस. धोनी ने बताया कि इस मैच में शिखरे धवन के स्थान पर अजिंक्य रहाणे टीम में खेलेंगे।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.