live

IND Vs SA डरबन वनडे: टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जा रहा है पहले वनडे

Published date india.com Updated: February 2, 2018 12:05 AM IST
India vs South Africa 1st ODI in Durban Follow Live Cricket Score and Updates in Hindi | IND Vs SA डरबन वनडे: टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता मैच

डरबन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच छह वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच गुरुवार को डरबन के किंग्समीड मैदान में खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. उधर, भारतीय टीम का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर पहली वनडे सीरीज जीतकर नया इतिहास रचना होगा.

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 28 मैच खेले है जिनमें से केवल पांच में उसे जीत मिली है और 21 मैच भारत ने गंवाए हैं. डरबन में भी भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1992-93 से इस स्थान पर भारत ने जो सात मैच खेले हैं उनमें से छह में उसे हार मिली जबकि एक का परिणाम नहीं निकला.

भारत ने हालांकि 2003 विश्व कप के दौरान यहां इंग्लैंड और कीनिया को हराया था. यहीं नहीं भारत की निगाह इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन कर के वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करना भी होगा. भारत अगर 4-2 से श्रृंखला जीत लेता है तो वह दक्षिण अफ्रीका के स्थान पर शीर्ष पर पहुंच जाएगा. दोनों टीमों के बीच अभी केवल दो रेटिंग अंकों का अंतर है.

भारत का फिलहाल वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है. उसने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया से 1-4 से श्रृंखला गंवाने के बाद एक भी द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं गंवाई है. इस बीच उसने जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड (दो बार), इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका (दो बार) ओर ऑस्ट्रेलिया को हराया. इस दौरान भारत ने द्विपक्षीय श्रृंखला के 32 में से 24 मैच जीते. भारत इस बीच केवल इंग्लैंड में पिछले साल खेली गई चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से पराजित हुआ था.

टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर।

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ज्यां पॉल ड्यूमिनी, इमरान ताहिर, एडिन मार्करम, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, लुंगी नगिडी, अंदिले फेहुलकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, खायेलिहले जोंडो।

Live Updates

  • Feb 1, 2018 11:57 PM IST

    86 गेदों पर रहाणे ने 79 रन बनाए.

  • Feb 1, 2018 11:57 PM IST

    रहाणे आउट. फेहलुकवाय़ो की गेंद पर इमरान ताहिर ने बाउंड्री लाइन पर लपक लिया.

  • Feb 1, 2018 9:42 PM IST

    12.2 ओवर में धवन 35 रन बनाकर आउट. भारत का स्कोर – 67/2

  • Feb 1, 2018 9:30 PM IST

    10 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 50/1, कोहली और धवन क्रीज पर डटे हैं.

  • Feb 1, 2018 9:14 PM IST

    6.3 ओवर में भारत को पहला झटका, रोहित 20 रन बनाकर कैंच आउट, स्कोर- 33/1

  • Feb 1, 2018 9:06 PM IST

    5 ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर- 25/0

  • Feb 1, 2018 8:46 PM IST

    दूसरी पारी शुरू. टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर उतरे. द. अफ्रीका की ओर से मोरकेल गेंदबाजी कर रहे हैं.

  • Feb 1, 2018 8:17 PM IST

    50 ओवर समाप्त होने पर द. अफ्रीका का स्कोर- 269/8. टीम इंडिया को जीतने के लिए चाहिए 270 रन

  • Feb 1, 2018 8:15 PM IST

    49.5 ओवर में रबाडा (1) रन आउट. स्कोर- 268/8

  • Feb 1, 2018 8:12 PM IST

    49.2 ओवर में डुप्लेसिस भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कैंच आउट हुए. 120 रन बनाकर पवेलियन लौटे. स्कोर- 264/7

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.