5:21 बजे: बारिश के चलते मैच रद्द
The 1st ODI between India and South Africa has been abandoned due to rains.#INDvSA pic.twitter.com/Oc5iO6q9dj
— BCCI (@BCCI) March 12, 2020
4:25 बजे: पूरी तरह से रुक चुकी है बारिश. मैदान पूरी तरह से कवर्स से अभी भी ढका हुआ है.
4:20 बजे: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आईपीएल जैसा मुकाबला संभव. मैदान में नहीं हैं दर्शक. स्टेडियम हो चुका है खाली.
4:15 बजे: मैदान पर छाया घना कोहरा.
3:15 बजे: धर्मशाला में फिर शुरू हुई बारिश
2:55 बजे: अगर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 20-20 मैच कराना है तो हर हाल में शाम साढ़े छह बजे मैच शुरू होना जरूरी.
2:50 बजे: अभी तक पूरी तरह से कवर्स नहीं उतारे गए हैं. मैदान को सुखाने का काम जारी है. हालांकि यहां यह बताना भी उचित होगा कि मैदान पर काले घने बादल छाए हुए हैं. एक बार फिर तेज बारिश हो सकती है.
Latest visuals coming in from Dharamsala. Does not look great at the moment.#INDvSA pic.twitter.com/Ob0GMvplm0
— BCCI (@BCCI) March 12, 2020
2:23 बजे: धीरे-धीरे ग्राउंड के कवर्स हटाए जा रहे हैं. हालांकि पिच पर अभी भी कवर्स बिछे हुए हैं.
1:54 बजे: मैदान में फैले पानी को सुखाने के लिए सुपर सौपर आ गए हैं।
1:50 बजे: धर्मशाला में बारिश अब पूरी तरह से रुक गई है. हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं. काले बादलों को देखते हुए इस बात की आशंका जताई जा रही है कि बारिश दोबारा से शुरू हो जाए. फिलहाल पूरा ग्राउंड कवर्स से ढका हुआ है.
1:30 बजे: धर्मशाला में बारिश और तेज हो गई है। ग्राउंड्समैन पूरे मैदान पर कवर्स बिछा रहे हैं। स्टेडियम की फ्लड लाइट भी ऑन कर दी गई है.
1:15 बजे: धर्मशाला में शुरू हुई बारिश। मैदान पर कवर्स लाए जा रहे हैं। सवा एक बजे होने वाले अंपायर्स के इंस्पेक्शन को भी रद्द कर दिया गया है.
01:05 बजे: बुधवार को धर्मशाला में काफी बारिश हुई है. जिसके चलते आउट फील्ड थोड़ा गीला बताया जा रहा है. जिसके चलते टॉस में देरी हो रही है. सवा एक बजे अंपायर मैदान की जांच करने के लिए बाहर आएंगे.
भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. पहला मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाना है. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए तैयार हैं. रिकॉर्ड बुक पर नजर डालें तो कहीं भी अफ्रीकी टीम भारत से पीछे नजर नहीं आती.
साउथ अफ्रीका की टीम नए कप्तान क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के नेतृत्व में अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारत आई है. टीम के साथ पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी हैं. नए कोच मार्क बाउचर पहले ही यह कह चुके हैं कि डु प्लेसिस का भारतीय सरजमीं पर वनडे में रिकॉर्ड बेहद शानदार है. ऐसे में वो इस सीरीज में टीम में अहम भूमिका निभाने वाले हैं.
कहां खेला जाना है भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला ?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा.
पढ़ें:- ‘रवींद्र जडेजा भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, अश्विन नहीं कर पाए गेंदबाजी में सुधार’
कब खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच ?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच आज (12 मार्च) दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा.
कितने बजे होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे में टॉस ?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले में टॉस दोपहर एक बजे होगा.
पढ़ें:- Road Safety World Series: इरफान पठान ने 31 गेंद पर ठोके 57 रन, इंडिया लीजेंड की SL पर 5 विकेट से जीत
कहां देख सकते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग ?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे का प्रसारण स्टार स्पोट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉट स्टार एप पर भी देखी जा सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.