By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India Vs South Africa 3rd Test Rohit Sharma Completes 2 000 Test Runs
INDvSA, 3rd Test: 'हिटमैन' रोहित शर्मा के 2, 000 टेस्ट रन पूरे, विंडीज बल्लेबाज को पछाड़ बने 'सिक्सर' किंग
पहली बार टेस्ट में बतौर ओपनर खेल रहे रोहित मौजूदा सीरीज में अब तक 3 शतक जड़ चुके हैं
वर्ल्ड क्रिकेट में ‘हिटमैन’ (Hitman) के नाम से विख्यात रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का टेस्ट क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन जारी है.
रोहित ने भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (INDvsSA) रांची (Ranchi) में जारी सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में नाबाद शतक जड़ कई रिकॉर्ड बनाए.
पाकिस्तान के नए टेस्ट कप्तान ने कहा- PCB चेयरमैन और कोच मिस्बाह ने पूरी छूट दी है
करियर का 31वां टेस्ट मैच खेल रहे रोहित (Rohit) ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में शानदार शतक जड़ टेस्ट में 2, 000 (2000 Test runs) रन पूरे कर लिए. उन्होंने छक्के के साथ 130 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का छठा शतक (Six Test Century) पूरा किया.
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) के बाद दूसरे भारतीय बने
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) किसी टेस्ट सीरीज में बतौर ओपनर तीन या इससे अधिक शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. मौजूदा सीरीज में रोहित का ये तीसरा शतक है। इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर 1970-71 और 1978/79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4-4 शतक जड़ चुके हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया केे खिलाफ 1977-78 मेंं गावस्कर ने तीन शतक लगाए थे।
इस मामले में गौतम गंभीर की बराबरी की
बतौर भारतीय टेस्ट क्रिकेट में छक्के के साथ सबसे अधिक शतक जड़ने के माRमले में रोहित शर्मा ने पूर्व विस्फोटक ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की बराबरी कर ली है. गंभीर ने भी छक्के के साथ दो बार अपना सैकड़ा पूरा किया था. इस लिस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) सबसे उपर हैं जिन्होंने 6 बार ये कारनामा किया है.
किसी एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित (Rohit) किसी एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ जारी रांची टेस्ट मैच में अब तक 4 छक्के जड़ चुके हैं.
जानें कौन हैं रांची में भारत के लिए डेब्यू करने वाले शाहबाज नदीम
मौजूदा सीरीज में रोहित ने अपने छक्कों की संख्या 17 पहुंचा दी है. उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर (Shimron Hetmyor) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 2018/19 में बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 15 छक्के लगाए थे.
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 6 बल्लेबाज हैं जिन्होंने 14-14 छक्के जड़े हैं. पांच बल्लेबाज 13-13 छक्के एक टेस्ट सीरीज में लगा चुके हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें