टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया. हार्दिक पांड्या ने अंत में चौका लगाकर जीत दिलायी. रोहित शर्मा 122 रन बनाकर नाबाद रहे. जबकि पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने विश्वकप 2019 में जीत से शुरुआत की. जबकि दक्षिण अफ्रीका की लगातार तीसरी हार है.
भारतीय टीम का चौथा विकेट गिरा. महेन्द्र सिंह धोनी 34 रन बनाकर आउट हुए. धोनी के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बैटिंग करने मैदान पर पहुंचे.
टीम इंडिया का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है. उसे अब जीत के लिए मात्र 16 रनों की जरूरत है.
रोहित शर्मा ने 128 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए. यह उनके वनडे करियर का 23वां शतक है.
भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिरा. लोकेश राहुल 26 रन बनाकर आउट हुए. राहुल को कगीसो रबाडा ने पवेलियन भेजा.
रोहित शर्मा ने 70 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़े. इसके साथ ही भारतीय टीम 100 रन के करीब भी पहुंच गई.
विराट कोहली 18 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें एंडिल फेहलुक्वायो ने कैच आउट करवाया. कोहली के आउट होने के बाद लोकेश राहुल बैटिंग करने आए.
भारतीय टीम को पहला झटका लगा. शिखर धवन 8 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें कगीसो रबाडा ने आउट किया. अब विराट कोहली बैटिंग करने आए हैं.
टीम इंडिया की पारी शुरू हो गई है. रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करने आए हैं.
टीम इंडिया के लिए युजवेन्द्र चहल ने 4 विकेट, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए. जबकि कुलदीप यादव को भी एक विकेट मिला.
दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिस मोरिस ने 42 रन, फाफ डु प्लेसिस ने 38 रन, एंडिल फेहलुक्वायो ने 34 रन और कगीसो रबाडा ने नाबाद 31 रन का योगदान दिया.
दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 227 रन बनाए हैं. अब भारत को जीत के लिए 228 रन बनाने होंगे.
दक्षिण अफ्रीका के लिए इस समय कगीसो रबाडा के साथ इमरान ताहिर बैटिंग कर रहे हैं.
दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट क्रिस मोरिस के रूप में गिरा. वो 42 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए.
दक्षिण अफ्रीका ने 200 का स्कोर पार कर लिया है. इस समय मोरिस 38 रन और रबाडा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच गया है. इस समय क्रिस मोरिस 29 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि कगीसो रबाडा 12 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा. डेविड मिलर 31 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें युजवेन्द्र चहल ने आउट किया.
दक्षिण अफ्रीका की पारी फिलहाल संभली हुई है. हालांकि रन ज्यादा नहीं बन सके हैं. मिलर और फेहलुक्वायो के बीच अर्धशतकीय साझेदारी होने के करीब है. टीम ने 135 रन बना लिए हैं.
दक्षिण अफ्रीका ने 100 रन का स्कोर पार कर लिया है. इस समय मिलर 14 रन और फेहलुक्वायो 7 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम ने 25 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं.
ड्युमिनी के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए एंडिल फेहलुक्वयो बैटिंग करने आए हैं.
दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा. जेपी ड्युमिनी महज 3 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें कुलदीप यादव ने एलबीडब्ल्यू आउट किया.
भारतीय टीम को चौथी सफलता भी युजवेन्द्र चहल ने दिलायी. चहल ने डुप्लेसिस को बोल्ड किया. वो 38 रन बनाकर आउट हुए. डु प्लेसिस के आउट होने के बाद जेपी ड्युमिनी बैटिंग करने आए हैं.
दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट डार डुसेन के रूप में गिरा. वो 22 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें युजवेन्द्र चहल ने बोल्ड किया. इस विकेट के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर बैटिंग करने आए.
टीम इंडिया ने बॉलिंग अटैक में बदलाव किया है. अब एक छोर पर कुलदीप यादव को लाए हैं.
दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं. इस समय डु प्लेसिस 11 रन बनाकर खेल रहे हैं.
दक्षिण अफ्रीका ने 7 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 30 रन बना लिए हैं. इस समय डु प्लेसिस 11 रन और डार डुसेन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.
डी कॉक के आउट होने के बाद डार डुसेन बैटिंग करने आए हैं.
टीम इंडिया को दूसरा विकेट भी जसप्रीत बुमराह ने दिलाया. उन्होंने क्विंटन डी कॉक को आउट किया.
दक्षिण अफ्रीका ने 5 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 22 रन बना लिए हैं. इस समय टीम के लिए फाफ डु प्लेसिस 6 रन और क्विंटन डी कॉक 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.
जसप्रीत बुमराह अपना 50वां वनडे इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं.
https://twitter.com/ICC/status/1136208544456466432
अमला के आउट होने के बाद फाफ डु प्लेसिस बैटिंग करने आए हैं.
दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट हाशिम अमला के रूप में गिरा. वो जसप्रीत बुमराह की गेंद का शिकार बने.
साउथेम्प्टन में टीम इंडिया के हजारों फैन्स मैच देखने पहुंच हुए हैं.

टीम इंडिया के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया. इस ओवर में उन्होंने मात्र 2 रन दिए. जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक ओपनिंग करने आए.
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. टीम इंडिया विश्वकप 2019 में पहला मैच खेल रही है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच साउथेम्प्टन में मैच खेला जा रहा है.
साउथेम्प्टन : दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. विश्वकप 2019 का यह मुकाबला साउथेम्प्टन में खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआत दो मैचों में हार का सामना किया है. लिहाजा वह भारत के खिलाफ जीत हासिल कर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी. जबकि भारतीय टीम का यह पहला मैच है. विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम पूरी तरह से संतुलित नजर आ रहा है.
इंग्लैंड के खिलाफ हार समझ में आती है लेकिन बांग्लादेश के सामने नतमस्तक होना उसकी ख्याति के खिलाफ ही गया है. उसकी परेशानियां कम भी नहीं हो रही हैं. टूनार्मेंट की शुरुआत में ही उसके मुख्य तेज गेंदबाज डेल स्टेन चोटिल हो गए थे और अब लुंगी नगिदी 10 दिन के लिए बाहर हो गए हैं. उन्हें द ओवल में खेले गए मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी.
वहीं भारत के लिहाज से देखा जाए तो उसके लिए यह अच्छी खबर है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में स्विंग के सामने भारतीय बल्लेबाज बिखर गए थे. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के दो मुख्य गेंदबाजों का न होना निश्चित ही भारतीय बल्लेबाजों के लिए राहत की बात होगी. अब उनके सामने कगिसो रबाडा की चुनौती अहम होगी.
भारतीय बल्लेबाजी की लय शीर्ष-3 के प्रदर्शन पर काफी निर्भर करती है. इन तीन में से अगर एक भी अंत तक खड़े हो जाता है तो भारत का स्कोर अच्छा होता है. बीते दो साल में यही देखा गया है, लेकिन अगर शुरू के तीनों बल्लेबाज विफल हो जाते हैं तो भारतीय टीम के लिए उबरना मुश्किल होता दिखा है. ऐसे में रोहित शर्मा-शिखर धवन की सलामी जोड़ी पर अच्छी शुरूआत का दारोमदार है तो वहीं विराट कोहली पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी.
विश्वकप में भारत का रिकॉर्ड दमदार, सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में नंबर 3 पर
विश्व कप जाने से पहले नंबर-4 को लेकर काफी चर्चा रही थी. बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में लोकेश राहुल चौथे नंबर पर खेले थे और शतक जमाया था. ऐसे में माना जा रहा है कि कोहली अपने पसंदीदा राहुल को कम से कम पहले मैच में तो नंबर-4 पर खेलाएंगे. अन्यथा केदार जाधव भी इस स्थान के लिए विकल्प हैं. राहुल अगर चार नंबर पर आते है तो जाधव पांच और फिर महेंद्र सिंह धोनी छह नंबर पर आ सकते हैं.
गेंदबाजी में कोहली किन दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरते हैं यह देखना होगा. काफी हद तक संभावना है कि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर की कुमार की जोड़ी मैदान पर होगी लेकिन मोहम्मद शमी की फॉर्म को देखते हुए कोहली, कुमार की जगह उन्हें मौका दे सकते हैं. बुमराह का खेलना तय है. तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में भारत के पास हादिर्ंक पांड्या का विकल्प है. आतिशी बल्लेबाजी के कारण पांड्या टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं.
वहीं देखना यह भी दिलचस्प होगा कि कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव की जोड़ी के साथ ही जाते हैं या अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को मौका देते हैं.
दक्षिण अफ्रीका से विश्वकप में सिर्फ एक बार जीती है टीम इंडिया, मगर इस बार पलड़ा भारी
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी को लेकर चिंता नई है लेकिन उसकी पुरानी चिंता उसकी बल्लेबाजी है. टीम की बल्लेबाजी कमजोर है और क्विंटन डी कॉक तथा कप्तान फाफ डु प्लेसिस के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने की स्थिति में दिखता नहीं है. अनुभवी ज्यां पॉल ड्यूमिनी और डेविड मिलर शुरुआत तो अच्छी करते हैं लेकिन उसे अंजाम तक नहीं पहुंचा पाते. हाशिम अमला खराब फॉर्म से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं.
युवा एडिन मार्कराम और रासी वान डेर डुसेन में काफी प्रतिभा है. डुसेन ने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जमाया था तो वहीं मार्कराम ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी पारी खेली लेकिन अर्धशतक से पांच रन से चूक गए थे. स्टेन पर अभी स्थिति साफ नहीं है कि वह खेलेंगे या नहीं. नगिदी को 10 दिन का आराम दिया गया है. गेंदबाजी में अब रबाडा पर काफी कुछ है. उनके साथ स्पिनर इमरान ताहिर को भी बड़ी भूमिका निभानी होगी. इन दोनों की गैरमौजूदगी में डु प्लेसिस उम्मीद करेंगे कि आंदिले फेहुल्कवायो और क्रिस मौरिस, रबाडा का साथ दे जाएं.
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया. हार्दिक पांड्या ने अंत में चौका लगाकर जीत दिलायी. रोहित शर्मा 122 रन बनाकर नाबाद रहे. जबकि पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने विश्वकप 2019 में जीत से शुरुआत की. जबकि दक्षिण अफ्रीका की लगातार तीसरी हार है.
भारतीय टीम का चौथा विकेट गिरा. महेन्द्र सिंह धोनी 34 रन बनाकर आउट हुए. धोनी के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बैटिंग करने मैदान पर पहुंचे.
टीम इंडिया का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है. उसे अब जीत के लिए मात्र 16 रनों की जरूरत है.
रोहित शर्मा ने 128 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए. यह उनके वनडे करियर का 23वां शतक है.
भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिरा. लोकेश राहुल 26 रन बनाकर आउट हुए. राहुल को कगीसो रबाडा ने पवेलियन भेजा.
रोहित शर्मा ने 70 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़े. इसके साथ ही भारतीय टीम 100 रन के करीब भी पहुंच गई.
विराट कोहली 18 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें एंडिल फेहलुक्वायो ने कैच आउट करवाया. कोहली के आउट होने के बाद लोकेश राहुल बैटिंग करने आए.
भारतीय टीम को पहला झटका लगा. शिखर धवन 8 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें कगीसो रबाडा ने आउट किया. अब विराट कोहली बैटिंग करने आए हैं.
टीम इंडिया की पारी शुरू हो गई है. रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करने आए हैं.
टीम इंडिया के लिए युजवेन्द्र चहल ने 4 विकेट, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए. जबकि कुलदीप यादव को भी एक विकेट मिला.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.