By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India Vs South Africa Live Score 3rd T20 Cape Town Ind Vs Sa
INDvSA: भारत ने 7 रन से जीता केपटाउन टी-20 मैच, सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा
केपटाउन टी-20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया.
केपटाउन: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला गया. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस दौरान भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट खोकर 165 रन ही बना पायी. भारत ने यह मैच 7 रन जीत लिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-1 से जीत ली.
टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करने आए. इस दौरान रोहित 11 रन बनाकर जूनियर डाला की गेंद पर आउट हो गए. रोहित के आउट होने के बाद सुरेश रैना बल्लेबाजी करने आए. रैना और धवन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. इसके बाद रैना 43 रन की बेहतरीन पारी खेलकर शम्सी की गेंद पर आउट हुए. रैना ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 1 छक्का जड़ा. मनीष पांडे 10 गेंदों में 13 रन बनाकर डाला की गेंद का शिकार बने.
IPL2018: राजस्थान की कप्तानी करेंगे स्मिथ, टीम ने की आधिकारिक घोषणा
शिखर ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 47 रन बनाए. इसके बाद उन्हें जूनियर डाला ने रनआउट कर दिया. महेन्द्र सिंह धोनी महज 12 रन बनाकर डाला की गेंद पर आउट हुए. हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए. उन्हें क्रिस मॉरिस ने आउट किया. दिनेश कार्तिक 13 रन बनाकर मॉरिस की गेंद पर आउट हुए. अंत में अक्षर पटेल और भुवनेश्वर कुमार नाबाद पवेलियन लौटे.
दक्षिण अफ्रीका की से गेंदबाजी करते हुए जूनियर डाला ने 3 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 35 रन दिए. क्रिस मॉरिस ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए. वहीं तबरेज शम्सी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया. फेहलुकवायो, फंगीसो और डुमिनी को एक भी विकेट नहीं मिल पाया.
भारतीय महिला टीम ने जीता पांचवां टी-20, सीरीज पर 3-1 से किया कब्जा
दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और रीजा हेंड्रिक्स ओपनिंग करने आए. इस दौरान हेंड्रिक्स 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर शिखर धवन को कैच थमा बैठे. डेविड मिलर 24 रन बनाकर सुरेश रैना की गेंद का शिकार बने. टीम का तीसरा विकेट हेनरिक क्लासेन के रूप में गिरा. क्लासेन 7 रन बनाकर पांड्या की गेंद पर आउट हुए.
कप्तान जेपी डुमिनी ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 41 गेंदों में 55 रन बनाए. हालांकि इसके बाद शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए. क्रिस मॉरिस 4 रन बनाकर आउट हुए. क्रिस्टियन जोंकर 49 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए. उनका विकेट भुवनेश्वर ने लिया. अंत में बहरदीन 15 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके. हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया. शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. सुरेश रैना ने 3 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया. अक्षर पटेल ने 1 ओवर में 16 रन दिए.
प्लेइंग इलेवन :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह अक्षर पटेल
दक्षिण अफ्रीका : रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जेपी डुमिनी (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), फरहान बेहरदीन, क्रिस्टियन जोंकर, एंडिल फेहलुकवायो, एरॉन फंगीसो, क्रिस मॉरिस, जूनियर डाला, तबरेज शम्सी
Also Read:
-
स्मृति मंधाना ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में रच डाला इतिहास!
-
स्मृति मंधाना ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में रच डाला इतिहास!
-
IPL 2026: लगातार दो हार के बाद दमदार RCB से उसके घर में भिड़ने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, क्या कर पाएगी वापसी?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- #INDvsSA
- 3RD T20
- Cape Town
- Commentary
- IND vs SA
- india tour of south africa
- India vs South Africa
- India vs South Africa live score
- live cricket score
- Live Score
- MS Dhoni
- Newlands
- SAvIND
- SAvsIND
- South Africa vs India
- T20 series
- Team India
- Toss
- Virat Kohli
- केपटाउन
- तीसरा टी-20 मैच
- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- भारतीय क्रिकेट टीम केपटाउन
- लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड
- लाइव स्कोरकार्ड