नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच मैच आज सेंचुरियन में खेला जाना है. इसी मैदान में भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया भारतीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे खेलना शुरू करेगी. लेकिन इससे पहले ही सेंचुरियन में बारिश शुरू हो गयी है. बारिश की वजह से महिला टीम का खेल रुक गया है.
भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए पुजारा का मास्टर प्लान, सीरीज से पहले यहां करेंगे तैयारी
संभावना जतायी जा रही है कि टीम इंडिया के मैच के दौरान बारिश होगी. अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर खेल बाधित होगा, जिसका खामियाजा बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को भुगतना पड़ सकता है. क्यों कि बारिश की वजह से कई बार गेंद गीली हो जाती है और तब गेंदबाजों को काफी दिक्कत होती है. गेंदबाज गेंद गीली होने की वजह से उस पर ग्रिप नहीं बना पाते हैं.
टी-20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है. सीरीज का पिछला मैच जोहान्सबर्ग में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 28 रन से जीत हासिल की थी. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी अफ्रीकी टीम निश्चित ओवरों में 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना पायी. इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके थे.
भज्जी ने धोनी को बताया महान कप्तान, 10 साल बाद मुंबई का साथ छोड़ने पर दिया ये बयान
गौरतलब है कि इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गयी थी. जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीत हासिल की थी. वहीं छह मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 5-1 से बेहतरीन जीत हासिल की थी. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था और पहले टी-20 मैच में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.