By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India Vs South Africa Records Southampton World Cup 2019
दक्षिण अफ्रीका से विश्वकप में सिर्फ एक बार जीती है टीम इंडिया, मगर इस बार पलड़ा भारी
विश्वकप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को अब तक सिर्फ एक बार हराया.
नई दिल्ली : विश्वकप 2019 में भारत अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को खेलेगा. इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया फॉर्म में हैं. जबकि दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी पहली जीत की तलाश में हैं. दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. टीम ने पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं उसे बांग्लादेश ने भी हरा दिया. लेकिन अगर रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत पर भारी रही है.
दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच विश्वकप में अब तक चार मैच खेले गए हैं. इसमें तीन मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं. जबकि सिर्फ एक मैच भारतीय टीम ने जीता है. विश्वकप में ये दोनों टीमें पहली 1992 में भिड़ीं थीं. 15 मार्च को एडिलेड में खेला गया यह मैच दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से जीता. जबकि विश्वकप 1999 में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इसके बाद विश्वकप 2011 में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा.
टीम इंडिया को चैम्पियंस ट्रॉफी की गलतियों से मिला सबक, कोहली ने मैच से पहले की तारीफ
टीम इंडिया ने विश्वकप 2015 महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला. आईसीसी के इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने पहली दक्षिण अफ्रीका को हराया. मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 307 रन बनाए. इस दौरान शिखर धवन ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 137 रन की पारी खेली. अजिंक्य रहाणे ने भी 79 रन का अहम योगदान दिया. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 177 रन पर सिमट गई. भारत के लिए अच्छी बॉलिंग करते हुए रविचन्द्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए. इस तरह विश्वकप में पहली बार भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया.
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका रिकॉर्डस के मामले में भले ही टीम इंडिया पर भारी हो, मगर इस बार दक्षिण अफ्रीका का खेल बिगड़ सकता है. दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला और डेल स्टेन टीम में नहीं हैं. इसके अलावा उसने अपने शुरुआत दो मैचों में हार का सामना किया है. दूसरी ओर भारतीय टीम है, जो कि संतुलिन और आत्मविश्वास से भरी है. विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका को मात दे सकती है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें