शतकवीर रिले रोसौव ने 5 साल बाद की है अफ्रीकी टीम में वापसी, IPL डेब्‍यू पर दिया ये जवाब

रिले रोसौव ने 208.33 के स्ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी करते 48 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्‍ले से सात चौके और आठ छक्के आए. वो टी20 शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें बल्लेबाज बने.

Published date india.com Updated: October 5, 2022 3:58 PM IST
Rilee Rossouw IANS
Rilee Rossouw @ IANS

India vs South Africa: भारत की टीम को इंदौर टी20 मुकाबले में शिकस्‍त झेलनी पड़ी तो उसकी मुख्‍य वजह रिले रोसौव (Rilee Rossouw) हैं. 48 गेंद पर शतक ठोकने वाले पोटियाज के इस बल्‍लेबाज ने मैच का रुख पलट दिया. नतीजतन भारत को 49 रन से शिकस्‍त झेलनी पड़ी. हालांकि इससे पहले तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी टी20 मुकाबले के दौरान रिले रोसौव फ्लॉप रहे थे और अपना खाता भी नहीं खोल पाए. रोसौव ने पांच साल से अधिक के इंतजार के बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है.

मैच के बाद उन्होंने कहा, “एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में आप कभी-कभी असफल होते हैं. यह सिर्फ अपनी क्षमता पर विश्वास रखने के बारे में है, चाहे आप किसी भी प्रकार के फॉर्म में हों. मैंने फॉर्म और आत्मविश्वास के बारे में हमारे सहायक कोच के साथ बातचीत की, जो वास्तव में विश्वास करते हैं.”

रिले रोसौव ने कहा, “आत्मविश्वास रन बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाता है. मुझे वास्तव में अपनी क्षमता पर विश्वास है, मैंने इसे दुनिया भर में दिखाया है और हर महाद्वीप में मैंने खेला है. यह मेरे लिए कभी भी आत्मविश्वास का मुद्दा नहीं है, यह सिर्फ फॉर्म है.”

यह पूछे जाने पर कि क्या उनके मन में अगले साल आईपीएल खेलने का विचार है, रोसौव ने इसे टाल दिया. उन्होंने कहा, “नीलामी मेरे नियंत्रण में नहीं है. यह मेरे दिमाग में भी नहीं था. मैं पहले मैच में सिर्फ एक रन बनाने की कोशिश कर रहा था (लगातार बिना खाता खोले आउट होने के बाद). यह मेरे लिए बहुत अच्छा रहा.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.