India Vs South Africa T20 Series Suryakumar Yadav Statement Cricket News In Hindi
IND vs SA T20: भारत की सीरीज जीत पर कप्तान सूर्या खुश, लेकिन अपनी बल्लेबाजी को लेकर जताई निराशा
India vs South Africa T20: भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 सीरीज जीती. कप्तान सूर्यकुमार यादव खुश दिखे, लेकिन अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन से नाखुश नजर आए.
India vs South Africa T20:भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें और निर्णायक टी20 मैच में साउथअफ्रीका को 30 रनसेहराकरसीरीज 3-1 सेजीतली. इसजीतसेभारतीयटीमऔरकप्तानसूर्यकुमारयादवकाफीखुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने कहा कि टीम ने वही क्रिकेट खेला, जिसकी योजना बनाई गई थी. खिलाड़ियों ने दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन किया और मैच को अपने पक्ष में मोड़ा. खासतौर पर गेंदबाजी और फील्डिंग में टीम की वापसी काबिल-ए-तारीफ रही.
कप्तान के तौर पर संतुष्ट, लेकिन बल्लेबाजी से नाखुश
सीरीज जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव अपने निजी बल्लेबाजीप्रदर्शनसे संतुष्ट नहीं दिखे. चार मैचों में वह सिर्फ 34 रन ही बना सके और उनका औसत 8.50 रहा. सूर्या ने कहा कि यह सीरीज उनके लिए चुनौतीपूर्ण रही और उन्हें लगता है कि बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में नजर नहीं आया. हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि वह आने वाले समय में जोरदार वापसी करेंगे. एक लीडर के तौर पर वह टीम के प्रदर्शन और सीरीज जीत से बेहद खुश हैं.
तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या बने जीत के हीरो
भारत की जीत में तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी अहम रही. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की. तिलक वर्मा ने 73 रन की दमदार पारी खेली, जबकि हार्दिक पंड्या ने 25 गेंदों में 63 रन बनाए. पंड्या ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर रिकॉर्ड भी बनाया. भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.
मार्करम ने कही ये बात
232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथअफ्रीका की टीम 201 रन ही बना सकी. क्विंटनडीकॉक ने 65 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया. हार के बाद साउथअफ्रीकी कप्तान एडेनमार्करम ने कहा कि यह सीरीजवर्ल्ड कप की तैयारी के लिए सीख देने वाली रही और टीम को अपनी कमजोरियों का पता चला है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.