INDvSL: पुणे T20 जीतकर पाकिस्तान के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम T20 शुक्रवार को पुणे में खेला जाएगा.

Published date india.com Published: January 9, 2020 2:14 PM IST
INDvSL: पुणे T20 जीतकर पाकिस्तान के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी टीम इंडिया
Team India @twitter bcci

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से पराजित कर दिया. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला शुक्रवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में  खेला जाएगा.

पांड्या ने कॉफी विद करण विवाद पर तोड़ी चुप्‍पी, ‘गेंद मेरे पाले में नहीं थी’

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. ऐसे में इस टी-20 को जीतने के साथ सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतने के साथ पाकिस्तान के किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टी-20 इंटरनेशनल मैच जीत की बराबरी कर लेगी.

मौजूदा समय में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 12 टी-20 मैच जीत चुकी है. किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है. पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड और श्रीलंका को एकसमान 13-13 टी-20 मैचों में हराया है जो सर्वाधिक है.

दर्द के बावजूद भी जेम्‍स एंडरसन करते रहे गेंदबाजी, ENG को भुगतना पड़ा खामियाजा

इस लिस्ट में पाकिस्तान के बाद अफगानिस्तान, इंग्लैंड और भारत का नंबर आता है जिन्होंने अब तक 12-12 मैच किसी एक टीम के खिलाफ जीते हैं. अफगानिस्तान ने ये उपलब्धि आयरलैंड, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड जबकि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ हासिल की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सर्वाधिक 62 टी-20 इंटरनेशनल मैच हार चुका है श्रीलंका

उधर, श्रीलंका की टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है जो उसे आगे नहीं ले जाना चाहेगी. श्रीलंकाई टीम अब तक 62 टी-20 मैच हार चुकी है जो किसी भी टीम का सर्वाधिक है. भारत ने इंदौर टी-20 में श्रीलंका को हराकर उसे ओवरऑल 62वीं हार पर मजबूर किया. इस लिस्ट में वेस्टइंडीज (61 हार) दूसरे और बांग्लादेश (60 हार) तीसरे नंबर पर है.

गुवाहाटी में खेला जाने वाला सीरीज का पहला टी-20 बारिश की भेंट चढ़ गया था. श्रीलंका से सीरीज खत्म होने के बाद  टीम इंडिया 14 जनवरी से अपनेे घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.