INDvWI : महज 8 T20I मैचों के करियर में दीपक चाहर ने बना डाला ये अनचाहा रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाए

Written by: Kamlesh Rai
Published: December 6, 2019, 9:17 PM IST

INDvWI T20: बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड कायम कर लिया है.

टीम इंडिया के खिलाफ T20 में सर्वाधिक ‘सिक्सर’ जड़ने वाले बल्लेबाज बने इविन लुइस, मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा

करियर का 8वां टी-20 खेल रहे दीपक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद टी-20 में अपने 4 ओवर के कोटे में 56 रन लुटाए और एक सफलता हासिल की.  टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये तीसरा मौका है जब किसी भारतीय गेंदबाज ने 56 या इससे अधिक रन लुटाए हों.

इससे पहले वर्ष 2018 में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए टी-20 मैच में कुल 64 रन खर्च किए थे बावजूद उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व गेंदबाज जोगिंदर शर्मा (Joginder Sharma) हैं जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में खेले गए टी20 मैच में कुल 57 रन लुटाए लेकिन उन्हें भी एक भी सफलता हाथ नहीं लगी.

टी-20 में आखिरी 5 गेंदों पर सिमंस को बनाया चौथा शिकार

दीपक चाहर ने विंडीज के खिलाफ ओपनर लेंड्स सिमंस (Lendle Simmons) को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों कैच कराकर भारत को ब्रेक थ्रू दिलाया.  चाहर का टी20 इंटरनेशनल मैचों में आखिरी 5 गेंदों पर ये चौथा विकेट था.

हेटमायर-लुइस की आतिशी पारियों से भारत के सामने 208 का लक्ष्‍य

इससे पहले उन्होंने हाल में बांग्लादेश के खिलाफ संपन्न तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और अंतिम टी-20 मैच के अपनी आखिरी 3 गेंदों पर 3 विकेट चटकाए थे.  इसके बाद विंडीज के खिलाफ शुक्रवार को पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया और अगली गेंद पर विकेट झटक लिया.

हैदराबाद टी-20 में विंडीज ने भारत की ओर से पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिए जाने के बाद 5 विकेट पर 207 रन बनाए.  उसकी ओर से शिमरोन हेटमायर ने सर्वाधिक 56 जबकि इविन लुइस ने 40 रन की पारी खेली.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.