India vs West Indies 2nd ODI: विराट कोहली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

Updated: August 11, 2019, 7:13 PM IST

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद): भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्य रहा था. भारतीय टीम ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है.

वेस्टइंडीज ने फाबियान ऐलेन की जगह ओशाने थॉमस को टीम में मौका दिया है. वेस्टइंडीज के क्रिस गेल अपना 300वां वनडे मैच खेलने उतरेंगे.

टीम इंडिया के नंबर 4 की समस्या दूर करेगा ये बल्लेबाज, कहा- किसी भी स्थान के लिए हूं तैयार

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, कुलदीप यादव.

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायेर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, ओशाने थॉमस, कार्लोस ब्रैथवेट, केमार रोच, शेल्डन कॉटरेल.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.