पोर्ट आफ स्पेन: अपने कैरियर का संभवत: आखिरी वनडे खेल चुके क्रिस गेल की आक्रामक पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ बारिश के कारण रोके गए तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 22 ओवर में दो विकेट पर 158 रन बना लिये थे. इस दौरे पर मौसम का मिजाज लगातार की बिगड़ा हुआ रहा है. इस मैच में भी दो बार खेल रोकना पड़ा.
It’s raining in Trinidad ☔ 😔
India have pulled things back well after that early onslaught from Chris Gayle and Evin Lewis, but after 22 overs, West Indies are well paced at 158/2.#WIvIND UPDATES 👇https://t.co/9qllLXKgDt pic.twitter.com/uXmiNRFAiK
— ICC (@ICC) August 14, 2019
वेस्टइंडीज ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था. गेल भारतीय गेंदबाजों की धुनाई के इरादे से ही उतरे थे. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और खलील अहमद सभी की गेंदों पर रन बनाये. स्पिनर युजवेंद्र चहल अकेले भारतीय गेंदबाज थे जो गेल को बांधकर रख सके. गेल ने अपनी 72 रन की पारी में पांच छक्के और आठ चौके लगाये. उन्होंने सलामी बल्लेबाज एविन लुईस के साथ 115 रन की साझेदारी की. लुईस ने 29 गेंद में 43 रन बनाये जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे.
Carnage in Trinidad!
After 10 overs, West Indies have put on a staggering 114/0, and Chris Gayle is 65* off 33 balls. More than 💯 runs have come in the last six overs alone!
Is 5️⃣0️⃣0️⃣ on?!#WIvIND LIVE 👇https://t.co/9qllLXKgDt pic.twitter.com/cjON9jv5kv
— ICC (@ICC) August 14, 2019
चहल ने लुईस को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. गेल भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को मिडआफ में कैच देकर लौटे. गेल के आउट होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे हाथ मिलाया. गेल ने अपने बल्ले पर हेलमेट रखा और मैदान से निकले.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.