INDvWI: भारत ने विंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीती, निर्णायक वनडे में 4 विकेट से दी मात

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर विंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था

Written by: Kamlesh Rai
Published: December 22, 2019, 9:50 PM IST

कप्तान विराट कोहली (85), केएल राहुल (77) और रोहित शर्मा (63) की अर्धशतकीय पारी के बाद मुश्किल लम्हों में रविंद्र जडेजा (नाबाद 39) और शार्दुल ठाकुर की 6 गेंदों पर नाबाद 17 रन की खेली गई पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 4 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली.

रोहित शर्मा ने 9वां रन पूरा करते ही रचा इतिहास, 22 साल पुराना सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा

विंडीज की ओर से रखे गए 316 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 8 गेंद बाकी रहते 6 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली.

टीम इंडिया की ये वेस्ट इंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीत है. टीम इंडिया ने साल का अंत सीरीज जीत से किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और केएल राहुल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़े.

रोहित 63 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के लगाए. उन्हें जेसन होल्डर की गेंद पर विकेटकीपर शाई होप ने लपका. रोहित के आउट होने के बाद राहुल को कप्तान विराट कोहली का साथ मिला. दोनों ने भारतीय पारी को 167 तक पहुंचाया.

राहुल ने 89 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्का लगाया. उन्हें अल्जारी जोसफ की गेंद पर होप ने लपका. श्रेयस अय्यर (07), रिषभ पंत (07) और केदार जाधव (09) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए.

पाकिस्तान के इस ‘चौकड़ी’ ने 4 शतक जड़ की भारत के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

इसके बाद कोहली को जडेजा का साथ मिला. दोनों ने छठे विकेट पर 58 रन की साझेदारी की. विंडीज की ओर से कीमो पॉल ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए. कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 81 गेंदों पर 9 चौके लगाए.

विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 315 रन बनाए

निकोलस पूरन और कप्तान कीरोन पोलार्ड के अर्धशतक के दम पर विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 315 रन बनाए.

पूरन ने 64 गेंद में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 89 रन की पारी खेली. उन्होंने पोलार्ड (नाबाद 74) के साथ 5वें विकेट के लिए 16.2 ओवर में 135 रन की साझेदारी की. शाई होप (42) और रोस्टन चेज (38) ने भी छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली.

विंडीज के आखिर के 10 ओवर में 118 रन बनाए

पोलार्ड ने 51 गेंद की अपनी पारी में 7 छक्के और 3 चौके लगाए. पोलार्ड और पूरन की साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज अंतिम 10 ओवर में 118 रन जोड़े. भारत की ओर से डेब्यू वनडे खेलने वाले नवदीप सैनी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 2 विकेट चटकाए.

मेहमान टीम ने शुरुआत के 15 ओवर में 57 रन बनाए थे

भारत की ओर से पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद विंडीज को शानदार फॉर्म में चल रहे शाई होप (42) और इविन लुइस (21) ने पहले विकेट के लिए 15 ओवर में 57 रन जोड़े.

होप और लुइस ने 13वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. लुइस हालांकि जडेजा के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर सैनी को कैच दे बैठे.

शिमरोन हेटमायर 37 रन बनाकर आउट हुए. पूरन और पोलार्ड ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया. पोलार्ड ने धीमी शुरुआत के बाद जडेजा के ओवर में दो छक्के मारे जबकि पूरन ने भी शमी पर चौका और शार्दुल की गेंद पर छक्का लगाया.

विंडीज ने 41वें ओवर में 200 का स्कोर पार किया

पूरन ने कुलदीप पर चौके के साथ 41वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने कुलदीप पर छक्के के साथ 43 गेंद में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया. पूरन ने 64 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और तीन छक्के जड़े.

पोलार्ड ने 49वें ओवर में सैनी की गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का लगाया और इस दौरान अर्धशतक भी पूरा किया. उन्होंने शमी के अंतिम ओवर में भी लगातार दो छक्के जड़े.

सीरीज का पहला वनडे विंडीज ने 8 विकेट से जीता था जबकि दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 107 रन से रौंदा था. भारतीय टीम अब श्रीलंका के खिलाफ 5 जनवरी से लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलेगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.