India vs West Indies 3rd ODI: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और अंतिम वनडे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

Published date india.com Updated: August 14, 2019 7:14 PM IST
India vs West Indies 3rd ODI: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

पोर्ट ऑफ स्पेन: वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने बुधवार को यहां क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और अंतिम वनडे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्य रहा था जबकि भारत ने दूसरा मैच डकवर्थ लुइस नियम के तहत 59 रनों से जीता था.

भारत ने तीसरे मैच में कुलदीप यादव के स्थान पर युजवेंद्र चहल को अंतिम-11 में जगह दी है जबकि विंडीज ने दो बदलाव किए हैं. मेजबान टीम ने शेल्डन कॉटरेल और ओशाने थॉमस को बाहर बिठाया है. इन दोनों के स्थान पर कीमो पॉल और फाबियान ऐलन टीम में आए हैं.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल.

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायेर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, कार्लोस ब्रैथवेट, केमार रोच, फाबियान ऐलन.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.