By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India Vs West Indies 3rd T20 A Special Gift On Our Second Wedding Anniversary Says Virat Kohli
'मैन ऑफ द सीरीज' विराट कोहली ने T20 सीरीज जीत के बाद शादी की दूसरी सालगिरह पर कही ये बड़ी बात
भारतीय क्रिकेट टीम 15 दिसंबर से विंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी
भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को निर्णायक टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 67 रन से पराजित कर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है. इस मैच में भारत की ओर से ओपनर केएल राहुल, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला.
रिषभ पंत का टीम इंडिया में घटता जा रहा है महत्व, बात अनसुनी कर रहे साथी खिलाड़ी
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 240 रन बनाए. भारत का इस फॉर्मेट में ये तीसरा सर्वाधिक टोटल है. टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल ने 56 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे.
रोहित ने 34 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 71 जबकि कोहली ने 29 गेंदों पर 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम 8 विकेट पर 173 रन ही बना सकी. उसकी ओर से कप्तान कीरोन पोलार्ड ने सर्वाधिक 68 रन बनाए.
मैन ऑफ द सीरीज चुने गए कोहली ने जीत के बाद कहा, ‘यह एक बहुत ही विशेष पारी थी. आज हमारी शादी की दूसरी सालगिरह भी है, इसलिए यह एक विशेष उपहार था. यह एक विशेष रात थी. मेरी अब तक खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें यह जीत हासिल हुई है, इसलिए वास्तव में यह जीत हासिल कर काफी अच्छा महसूस हो रहा है. मुझे पता है कि मैं तीनों प्रारूपों में योगदान दे सकता हूं. अब विश्व कप आने वाला है, इसके लिए मैं काफी प्रेरित भी हूं.’
भारत से हार के बाद वेस्टइंडीज के साथ जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, बनी T20I के इतिहास में सर्वाधिक…
केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. भारत ने हैदराबाद में खेला गया पहला टी-20 मैच 6 विकेट से जीता था जबकि विंडीज ने बेहतरीन वापसी कर दूसरा मैच 8 विकेट से अपने नाम किया था.
बकौल कोहली, ‘ राहुल और रोहित ने आज जिस तरह से खेला वह सफलता की कुंजी थी. पहले बल्लेबाजी के बारे में हम लोगो ने आपस में काफी बात की थी. हमने इसी तरह की योजना बनाई थी. हमें सिर्फ इसे मैदान पर अमल करने की जरुरत थी.’
दोनों टीमों के बीच अब 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला वनडे 15 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा.
Also Read:
-
क्या है इंपोस्टर सिंड्रोम? विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, बताया किसने उन्हें ऐसे समय पर संभाला था
-
IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीद- करो या मरो मैच में मुंबई से हार का बदला लेने उतरेंगे नाइट राइडर्स, रंग में भंग डालना चाहेगी मुंबई
-
क्या है इंपोस्टर सिंड्रोम? विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, बताया किसने उन्हें ऐसे समय पर संभाला था
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें