live

INDvsWI: जीत से चूकी टीम इंडिया, शाई होप ने मैच करवाया टाई

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापट्टनम में वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया.

Published date india.com Updated: October 24, 2018 9:50 PM IST
INDvsWI: जीत से चूकी टीम इंडिया, शाई होप ने मैच करवाया टाई

नई दिल्ली. टीम इंडिया का सारा फोकस आज कैरेबियाई टीम को एक और शिकस्त देते हुए अपनी जीत की चेन को बनाए रखने का होगा. विराट एंड कंपनी की नजर वाइजैग में 2-0 की लीड पर होगी.

Highlights

  • भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज
  • वाइजैग में मुकाबला
  • भारत की नजर 2-0 की लीड पर

वाइजैग में टीम इंडिया को अगर जीत से नाता जोड़कर अपनी बढ़त को 2-0 करना है तो उसे टॉस का बॉस बनना पड़ेगा. दरअसल, पिछले 7 मैचों के रिकॉर्ड को देखें तो जिस टीम ने टॉस गंवाया है उसे मैच से भी हाथ धोना पड़ा है.

वाइजैग वनडे में भारत ने अपने प्लइंग इलेवन में कोई  बदलाव नहीं किया है. वो विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतरेगी. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम अपने स्टार बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स से काफी उम्मीदें होंगी, जो पहले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे.गेंदबाजी में मेहमान टीम को केमार रोच से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होंगी जिन्होंने पहले मैच में सात ओवर में 52 रन देकर एक भी विकेट हासिल नहीं किया था.

वेस्टइंडीज की टीम- जेसन होल्डर (कप्तान), फेबियन एलीन, सुनील एंब्रीस, देवेंद्र बिशू, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, अल्जरी जोसेफ, किरेन पॉवेल, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, केमार रोच, मार्लन सैमुअल्स, ओशाने थोमस.

Live Updates

  • Oct 24, 2018 9:45 PM IST

    शाई होप ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच टाई करवा दिया.

  • Oct 24, 2018 9:44 PM IST

    वेस्टइंडीज को जीत के लिए 2 गेंद में 7 रन की जरूरत है. स्ट्राइक पर होप आ गए हैं

  • Oct 24, 2018 9:44 PM IST

    वेस्टइंडीज का सातवां विकेट गिरा. नर्से 5 रन बनाकर कैच आउट हुए.

  • Oct 24, 2018 9:43 PM IST

    वेस्टइंडीज को जीत के लिए 2 गेंद में 7 रन की जरूरत है. स्ट्राइक पर होप आ गए हैं

  • Oct 24, 2018 9:43 PM IST

    वेस्टइंडीज का सातवां विकेट गिरा. नर्से 5 रन बनाकर कैच आउट हुए.

  • Oct 24, 2018 9:41 PM IST

    आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लग गया. अब वेस्टइंडीज को 4 गेंद में 9 रन की जरूरत है

  • Oct 24, 2018 9:37 PM IST

    शमी ने अपने आखिरी ओवर में 6 रन दिए. इस तरह वेस्टइंडीज ने 308 रन बना लिए हैं. अब उसे जीत के लिए 6 गेंद में 14 रन की जरूरत है. आखिरी ओवर उमेश यादव करेंगे.

  • Oct 24, 2018 9:30 PM IST

    टीम इंडिया के लिए 49वां ओवर मोहम्मद शमी को दिया गया. अब वेस्टइंडीज को जीत के लिए 12 गेंद में 20 रन की जरूरत है

  • Oct 24, 2018 9:29 PM IST

    युजवेन्द्र चहल ने 48वें ओवर में सिर्फ 2 रन देकर 1 विकेट लिया.

  • Oct 24, 2018 9:26 PM IST

    वेस्टइंडीज का छठा विकेट गिरा. जेसन होल्डर 12 रन बनाकर रन आउट हुए. होल्डर को रायडू और चहल ने आउट किया. होल्डर के आउट होने के बाद एसले नर्से बैटिंग करने आए

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.