India Vs West Indies Third Test: टीम इंडिया की जीत तय! मेजबान टीम फिर लड़खड़ाई

जमैका में खेले जा रहे भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दूसरे टेस्‍ट में टीम इंडिया अब जीत से आठ विकेट दूर हैं.

Published date india.com Updated: September 2, 2019 8:03 AM IST
India Vs West Indies Third Test: टीम इंडिया की जीत तय! मेजबान टीम फिर लड़खड़ाई
वेस्टइंडीज का विकेट चटकाने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी. फोटो- बीसीसीआई ट्विटर

जमैका में खेले जा रहे भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दूसरे टेस्‍ट में टीम इंडिया अब जीत से आठ विकेट दूर हैं. तीसरे दिन के खेल के दौरान भारत ने पहले विंडीज टीम को 117 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी के आधार पर 299 रन की बढ़त बनाई. इसके बाद अजिंक्‍य रहाणे 64 (109) और हनुमा विहारी 53 (76) के अर्धशतकों की मदद से दिन का खेल खत्‍म होने से करीब एक घंटे पहले तक बल्‍लेबाजी कर 168/4 पर पारी घोषित कर दी.

मेजबान टीम को जीत के लिए 468 रनों का लक्ष्‍य मिला. आखिरी सेशन में 13 ओवर बल्‍लेबाजी कर विंडीज ने दो विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम अभी भी लक्ष्‍य से 423 रन पीछे है. मैच में अभी दो दिन का खेल बचा हुआ है. वेस्‍टइंडीज के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मैच में भारत की जीत लगभग तय मानी जा रही है.

दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह की हैट्रिक और छह विकेट हॉल के कारण वेस्‍टइंडीज ने सात विकेट खोकर 87 रन बनाए थे. तीसरे दिन मेजबान टीम ने एक घंटे से भी अधिक समय तक बल्‍लेबाजी की. 117 रन पर वेस्‍टइंडीज के ऑलआउट होने के बावजूद विराट कोहली ने जेसन होल्‍डर की टीम को फॉलोऑन पर नहीं खेलाया.

वैसे भारत की शुरुआत ठीक नहीं रही. केएल राहुल (6) और मयंक अग्रवाल (4) बल्‍लेबाजी के लिए आए. दोनों ही बल्‍लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके. चेतेश्‍वर पुजारा 27 रन बनाकर आउट हुए. कप्‍तान विराट कोहली अपना खाता तक नहीं खोल पाए. अजिंक्‍य रहाणे और हनुमा विहारी ने आगे कोई विकेट नहीं गिरने दिया. दोनों बल्‍लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे किए. केमार रोच ने तीन विकेट निकाले जबकि कप्‍तान जेसन होल्‍डर को एक विकेट मिला.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.