Ind vs Wi 2nd T20I match : शिवम दुबे के अर्धशतक के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 171 रन का लक्ष्य

वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया

Written by: Kamlesh Rai
Published: December 8, 2019, 8:50 PM IST

शिवम दुबे की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के सामने 171 रन का लक्ष्य रखा है.

शिवम दुबे की विस्‍फोटक पारी से फैन्‍स को आई युवराज सिंह की याद, ट्विटर पर किए मजेदार कमेंट्स

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बनाए. भारत की ओर से शिवम ने 30 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 54 रन की पारी खेली. रिषभ पंत 22 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद लौटे.

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कुल स्कोर में अभी 24 रन ही जुड़े थे कि ओपनर केएल राहुल को खारी पियरे ने शिमरोन हेटमायेर के हाथों कैच कराकर भारत को शुरुआती झटका दिया.

इसके बाद तीसरे नंबर पर शिवम दुबे को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. इस जगह पर विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आते हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इस बार शिवम दुबे पर दांव खेला जो सही साबित हुआ.

शिवम ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की. रोहित 15 रन के निजी स्कोर पर जेसन होल्डर की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए.

फाफ डु प्‍लेसिस का अजीबोगरीब बयान

रोहित के आउट होने के बाद शिवम को कोहली का साथ मिला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की. शिवम के रूप में भारत ने तीसरा विकेट खोया.

कोहली को 19 रन के निजी स्कोर पर केसरिक विलियम्स ने लेंड्ल सिमंस के हाथों कैच कराया. श्रेयस अय्यर के रूप में भारत ने 5वां विकेट गंवाया जिन्हें 10 रन पर हेडन वॉल्श ने ब्रेंडन किंग के हाथों कैच कराया.

रविंद्र जडेजा को केसरिक विलियम्स ने बोल्ड किया. जडेजा 9 रन बनाकर आउट हुए. वाशिंगटन सुंदर के रूप में भारत ने अपना सातवां विकेट खोया जिन्हें शेल्डन कोट्रेल ने अपनी ही गेंद पर कैच किया.

वेस्टइंडीज की ओर से विलियम्स और वॉल्श ने दो-दो विकेट निकाले जबकि कोट्रेल, पियरे और होल्डर के खाते में एक-एक विकेट गया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.