पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत के खिलाफ बुधवार को क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेला जा रहा वनडे मैच यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का आखिरी मैच होगा इस बात की अटकलें शुरू से थीं और इस मैच में गेल ने आउट होने के बाद जिस तरह से विदाई ली उससे लगने लगा है कि यह तूफानी बल्लेबाज अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वनडे में 22 गज पर न दिखे.
Carnage in Trinidad!
After 10 overs, West Indies have put on a staggering 114/0, and Chris Gayle is 65* off 33 balls. More than 💯 runs have come in the last six overs alone!
Is 5️⃣0️⃣0️⃣ on?!#WIvIND LIVE 👇https://t.co/9qllLXKgDt pic.twitter.com/cjON9jv5kv
— ICC (@ICC) August 14, 2019
भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में गेल ने 41 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 72 रनों की पारी खेली. खलील अहमद द्वारा फेंके गए 11वें ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच पकड़ा. आउट होने के बाद जब गेल वापस पवेलियन जा रहे तब उन्होंने अपने हेलमेट को उतार कर बल्ले के हत्थे पर टांगा और दर्शकों की तरफ बल्ले को दिखाते हुए मैदान से बाहर गए. दर्शकों ने भी खड़े होकर तालियां बजा गेल को विदाई दी. जिस अंदाज में गेल ने विदाई ली उससे लग तो यही रहा है कि यह उनके करियर का आखिरी वनडे मैच था. जब वह आउट हो कर जा रहे तब भारतीय खिलाड़ियों ने भी उनसे हाथ मिलाकर बधाई दी.
गेल का यह 301वां वनडे मैच
गेल ने इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में कह दिया था कि भारत के विंडीज दौर के बाद वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. उन्होंने हालांकि इच्छा जाहिर की थी कि वह भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलना चाहते हैं. चयनकर्ताओं ने उन्हें वनडे में तो मौका दिया, लेकिन टेस्ट टीम में गेल को जगह नहीं मिली. गेल का यह 301वां वनडे मैच था. उन्होंने अपने वनडे करियर में 10, 480 रन बनाए हैं जिसमें 25 शतक और 54 अर्धशतक हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.