पोर्ट ऑफ स्पेन: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में अपने करियर का 43वां वनडे शतक लगाने के साथ एक और रिकॉर्ड बनाया. कोहली 10 वर्षो में 20,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
उन्होंने बुधवार को शतक जड़कर भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में छह विकेट से जीत दिलाई. कोहली ने नाबाद 114 रन जड़े और भारत ने डकवर्थ-लुइस नियम के तहत दिए गए 255 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और सीरीज 2-0 से जीत ली. एक दशक में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में कोहली के बाद आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग (18,962) का नंबर आता है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस 16,777 रनों के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर है.
India vs West Indies: कप्तान विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के बारे में दिया ये बेहद अहम बयान
पॉटिंग से एक शतक पीछे हैं कोहली
इसके बाद क्रमश: महेला जयवर्धने (16,304), कुमार संगाकारा (15,999), सचिन तेंदुलकर (15,962), राहुल द्रविड़ (15,853) और हाशिम आमला (15,185) का नंबर आता है. कोहली वनडे क्रिकेट में शतक के मामले में पॉटिंग से एक शतक पीछे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.