भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Women vs Australia Women) के बीच आठ मार्च को महिला टी20 विश्व कप (ICC Women T20 World Cup 2020) का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस मैच के लिए भारत ने अपनी कमर कस ली है. मैच से दो दिन पहले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें छह साल की बच्ची को सचिन तेंदुलकर की तर्ज पर ही बेहतरीन टाइमिंग के साथ शॉट लगाते हुए देखा जा सकता है.
इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) द्वारा बच्ची को दो गेंद डालते हुए देखा जा सकता है. बच्ची का नाम तनीषा सेन है. तनीषा ने पहली गेंद पर शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाया. इसके बाद अगली गेंद पर उसने पुल शॉट खेला.
तनीषा के खेल काे देखकर ब्रेट ली ने कहा, .मैं नर्वस हूं. तनीषा के खेल को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो सचिन तेंदुलकर की तरह खेल रही है. सचिन जब छह साल के होंगे तो वो ऐसे ही खेलते होंगे. यह सच में अविश्वसनीय है.
A six-year-old, holding her own against @BrettLee_58 @Neroli_Meadows introduces us to a star of the future, @Taanisha_Sen pic.twitter.com/0xgljgt2FP
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 6, 2020
आईसीसी ने फोटो को शेयर करते वक्त कैप्शन में लिखा, .छह साल की बच्चे ब्रेट ली की गेंदबाजी का सामना कर रही है. यह है तनीषा सेन. भविष्य की बड़ी खिलाड़ी.
बता दें कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम चार बार महिला टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.