India Women vs Barbados Women : रेणुका की शानदार गेंदबाजी से बारबाडोस को 100 रन से हरा सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद दूसरे मैच में पाकिस्तान को हराया था.

Published date india.com Updated: August 4, 2022 10:22 AM IST
India Women vs Barbados Women : रेणुका की शानदार गेंदबाजी से बारबाडोस को 100 रन से हरा सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
रेणुका सिंह ठाकुर (Twitter)

भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिगेज (Jemimah Rodrigues) के नाबाद अर्धशतक और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) की 43 रन की आक्रामक पारी के बाद रेणुका सिंह ठाकुर (Renuka Singh Thakur) के चार विकेट हॉल की मदद से भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिला टी20 क्रिकेट स्पर्धा में बुधवार को बारबाडोस को 100 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारतीय टीम ने चार विकेट पर 162 रन बनाए. जवाब में बारबाडोस टीम आठ विकेट पर 62 रन ही बना सकी. बारबाडोस के लिये सर्वाधिक 16 रन किशोना नाइट ने बनाए. भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने चार ओवर में 10 रन देर चार विकेट लिए.

इससे पहले भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में स्मृति मंधाना अपना विकेट गंवा बैठी. उस समय स्कोर बोर्ड पर सिर्फ पांच रन टंगे थे.

इसके बाद जेमिमा और शेफाली ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की. शेफाली ने खास तौर पर काफी आक्रामक पारी खेलते हुए 26 गेंद पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए. वो रन आउट होकर पवेलियन लौटी. कप्तान हरमनप्रीत कौर खाता भी नहीं खोल सकी और पहली ही गेंद पर एस सेलमन ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया.

यस्तिका भाटिया की जगह उतरी तानिया भाटिया भी छह रन बनाकर पवेलियन लौट गई. इसके बाद जेमिमा और दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाला. दीप्ति 28 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रही जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था. वहीं जेमिमा ने 46 गेंद में 56 रन बनाए जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.