By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India Women Vs England Women 2nd T20i Harmanpreet Kaur Credits Team Self Confidence To Win In Second Match
IND-W vs ENG-W: करारी हार के बाद भारत का मुंहतोड़ जवाब, हरमनप्रीत बोली- हमें जीत का था विश्वास
भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. अब आखिरी मुकाबले के माध्यम से सीरीज का नतीजा आएगा. इसके दौरान दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी
IND-W vs ENG-W: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत की महिला टीम ने शानदार वापसी करते हुए अंग्रेजों को आठ विकेट से मात दी. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के अर्धशतक के दम पर इंग्लिश टीम को वापसी का कोई मौका नहीं मिला. उन्होंने 53 गेंद पर नाबाद 79 रन की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर पहुंच गई है. मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत (Harmanpreet Kaur) कौर का मानना है कि आत्मविश्वास और गणनात्मक दृष्टिकोण ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत में सफलता मिली.
भारत को बीते मैच में नौ विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. तब हरमनप्रीत कौर ने हार का ठीकरा नमी वाले ग्राउंड को दिया था. उनका कहना था कि हमें गीली पिच पर खेलने को मजबूर किया गया. खिलाड़ी चोटिल भी हो सकते थे.
आज मिली जीत पर हरनमप्रीत ने कहा, ‘‘मैं बेहद खुश हूं, हमने अच्छा खेल दिखाया. हर कोई आज जीतने की उम्मीद कर रहा था, यही वह चीज है जिससे मैं खुश हूं. हमारे पास सभी बल्लेबाजों के लिए योजनाएं हैं लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि हम उन्हें लागू करें. क्षेत्ररक्षकों ने गेंदबाजों का अच्छी तरह से समर्थन किया.’’
‘‘हम एक क्षेत्ररक्षण टीम के रूप में सुधार कर रहे हैं. राधा ने जिस तरह से क्षेत्ररक्षण किया, वह पिछले मैच में चोटिल हो गई थी. मैं आज उसके प्रयास से खुश हूं. जब भी हम (स्वयं और स्मृति) एक साथ बल्लेबाजी करते हैं तो हमारे पास आत्मविश्वास होता है, हम गणना कर सकते हैं कि क्या रुख अपनाना है, दाएं-बाएं हाथ की बल्लेबाजों का संयोजन हमेशा हमारे लिए सकारात्मक होता है.’’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें