By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India Women Vs England Women Harmanpreet Kaur After 9 Wicket Defeat Says We Were Forced To Play In Wet Ground
हमें गीले मैदान में खेलने को मजबूर किया गया, करारी हार का हरमनप्रीत कौर ने ECB पर फोड़ा ठीकरा
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को नौ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. इंग्लैंड ने 13 ओवरों में ही लक्ष्य को बनाकर टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.
India Women vs England Women: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम को शनिवार रात मेजबान इंग्लैंड के सामने नौ विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. भारतीय खिलाड़ी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग सभी विभागों में विफल रहे. यही वजह है कि टीम इंडिया की इसे लेकर आलोचना हो रही है. मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनकी टीम को जानबूझ कर गीले मैदान में खेलने के लिए मजबूर किया गया. खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा था. यही वजह है कि टीम पूरी तरह से फ्लाॅप रही.
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने सात ओवर पहले ही इस मैच को नौ विकेट से जीत लिया. हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा,‘‘ हम उतने रन नहीं बना पाए जितनी हमें उम्मीद थी. मुझे लगता है परिस्थितियां खेलने के लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं थी और हमें ऐसी परिस्थितियों में खेलने के लिए मजबूर किया गया.’’
हरमनप्रीत ने कहा,‘‘ जिस तरह से खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से प्रयास किए उससे मैं खुश हूं क्योंकि चोटिल होने का खतरा था लेकिन तब भी वह खेलने के लिए तैयार थी आप अपनी टीम में ऐसे ही खिलाड़ियों को चाहते हैं जो किसी भी तरह की परिस्थिति में रन बनाने के लिए तैयार हों और मुझे खुशी है कि हमने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया.’’
इंग्लैंड की पारी के दूसरे ओवर में स्पिनर राधा यादव चोटिल हो गई जिससे भारत को एक गेंदबाज की कमी खली.हरमनप्रीत ने कहा,‘‘ मैं जानती थी कि परिस्थितियां क्रिकेट खेलने के लिए शत प्रतिशत सही नहीं है लेकिन इसके बावजूद हमने प्रयास किए. मैं जानती थी कि मैदान काफी गीला है और चोटिल होने की संभावना है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी एक खिलाड़ी चोटिल भी हो गई और वह हमारी मुख्य गेंदबाज थी जिसकी हमें कमी खली. हमारे पास एक गेंदबाज कम था, इसके बावजूद हमने चुनौती पेश की.’’
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Also Read:
-
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: आज होगा भारतीय टीम का ऐलान, फैन्स को वनडे वर्ल्ड कप की जीत के बाद इस खिताब की भी उम्मीद
-
हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा इस दिग्गज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खास लिस्ट में बना ली जगह
-
Smriti Mandhana: शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना के टी20 सीरीज में खेलने पर आया बड़ा अपडेट, BCCI के फैसले से फैंस हैरान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें